लाइफस्टाइल

Chanakya Niti : इन दो लोगों का सम्मान करने वाले जीवन में कभी नहीं होते असफल

Chanakya Niti : इन दो लोगों का सम्मान करने वाले जीवन में कभी नहीं होते असफल
x
Chanakya Niti : जीवन में यदि सफलता चाहते है तो आचार्य चाणक्य द्वारा बताई बातों को जरूर आत्मसात करें। क्योंकि आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को सफल होने के लिए ढेर सारी बातें बताई हैं।

Chanakya Niti : जीवन में यदि सफलता चाहते है तो आचार्य चाणक्य द्वारा बताई बातों को जरूर आत्मसात करें। क्योंकि आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को सफल होने के लिए ढेर सारी बातें बताई हैं। आचार्य ने शिक्षा, धन, व्यवहार, मान सम्मान, पति-पत्नी के रिश्ते आदि सभी बातों का बारीकी से जिक्र किया है। आचार्य द्वारा कही गई बातें आज भी कारगर हैं।

आचार्य का मत है कि किसी को कुछ बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। किसी से भी उंची आवाज में बात न करें। इसी तरह आचार्य ने जीवन में हमेशा दो व्यक्तियों का सम्मान करने की बात कही हैं। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि माता-पिता है। आचार्य कहते है कि जो व्यक्ति माता-पिता का सम्मान करता हैं। उनसे उंची आवाज में बात नहीं करता हैं। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं होता। उसे सफलता जरूर मिलती हैं। ऐसा व्यक्ति जगह-जगह पर मान-सम्मान प्राप्त करता हैं। उसे धन की कभी कमी नहीं होती हैं।

मिलता है पुण्य

आचार्य का मत है कि माता-पिता की सेवा करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती हैं। संसार में ऐसा कोई स्थान नहीं है जो माता-पिता की सेवा से बढ़कर पुण्य लाभ दिला सके। फिर चाहे तीर्थ स्थल ही क्यों न हो। माता-पिता की सेवा करना वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता हैं।

बड़ों का करें हमेशा सम्मान

आचार्य कहते है कि माता-पिता के साथ ही व्यक्ति को हमेशा बड़ों का आदर करना चाहिए। उन्हें सम्मान देना चाहिए। जो व्यक्ति बड़ों का आदर व सम्मान करता हैं। वह प्रशंसा का पात्र होता है। उसका समाज में एक अलग ओहदा होता हैं। जगह-जगह वह व्यक्ति पूजा जाता हैं। इसलिए जीवन में माता-पिता का सम्मान, उनकी सेवा एवं बड़ों का आदर जरूर करना चाहिए।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story