
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Chanakya Niti : जीवन...
Chanakya Niti : जीवन को सुखी एवं खुशहाल बनाना है तो चाणक्य की इन बातों जरूर दें ध्यान
.jpg)
Chanakya Niti : नीति शास्त्र आचार्य चाणक्य द्वारा लिखा गया एक ग्रंथ हैं। जिसमें जीवन का सार निहित हैं। कहा जाता है कि इस ग्रंथ में चाणक्य द्वारा बताई गई बातों का जिसने भी अध्ययन किया और जीवन में उसे उतारा वह हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करता हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन को सुखमय एवं खुशहाल बनाना चाहते हैं। तो चाणक्य की इन बातों पर विशेष ध्यान दें।
आचार्य चाणक्य कहते है कि अगर जीवन को सुखमय एवं खुशहाल बनाना है तो सबसे पहले अपने मन को कन्ट्रोल रखना होगा। जिस मनुष्य का मन उसके बस में रहता है, या स्थिर रहता है वह एक खुशहाल जीवन जीता है। आचार्य कहते है कि जो व्यक्ति दूसरों के सुख से दुखी होते है वह जीवन भर खुशियों से वंचित रहते हैं।
आचार्य द्वारा लिखे गए इस श्लोक का तत्पर्य है कि जिस व्यक्ति का मन स्थिर एवं शांत नहीं होता है वह जीवन पर्यंत दुखी रहते हैं। वह कहते है कि दूसरों के सुख से ईष्या रखने वाला व्यक्ति कभी सुखी नहीं रहता है। वह दूसरों के बीच रहकर भी खुद को खुश नहीं रख पाते हैं। जिनके मन में दूसरों को बढ़ता हुआ देखकर जलन के भाव पैदा होते हैं वह कभी भी सुखी नहीं रह सकते हैं। इसलिए अगर जीवन को सुखमय एवं खुशहाल बनाना है अपने मन को शांत रखे, स्थिर रखे और निगेटिव विचारों को मन से दूर भगाएं। हमेशा प्रसन्न रहने की कोशिश करें।




