लाइफस्टाइल

शादी के बाद दुल्हन सूजी का हलवा की जगह ये बना कर जीत सकती हैं लोगों का दिल

शादी के बाद दुल्हन सूजी का हलवा की जगह ये बना कर जीत सकती हैं लोगों का दिल
x
पहली रसोई में कुछ अलग ट्राई कर बनाये स्वादिष्ट मखाने की खीर.

हमारे देश में खाने-पीने के लोग बेहद शौक रहते है। आपने लोगों के मुंह से सुना होगा कि पेट का रास्ता सीधे दिल तक जाता है। वही शादी (Marriage) के बाद दुल्हन के हाथों से बनाई गई पहली रसोई उसके लिए बेहद खास होती है। उसके लिए यही सुनहरा मौका होता है। जब वो अपने द्वारा बनाई गई डिश (Dish) से ससुराल वालों का दिल जीत लेती है। पहली बार किचन में कुछ बनाने की ख्याल मात्र से लोगों को पसीने छूट जाते हैं जैसे कि कहीं बनाने में कोई कमी ना रह गई हो। ऐसे में आपको पहले से निश्चित कर लेना चाहिए कि आखिर आप क्या बनाना चाहेगी? ज्यादातर लोग शादी के बाद की पहली रसोई में सूजी का हलवा (Semolina pudding) बनाने को तवज्जो देते हैं। वही आप कुछ अलग से ट्राई करने की इच्छुक है, तो ऐसे में आप मखाने की खीर भी बना सकती हैं, लेकिन आपके लिए अच्छा यही रहेगा कि आप एक बार इसे पहले से ही बनाकर ट्राई कर ले।



मखाना खीर बनाने में लगने वाली सामग्री (Ingredients for making Makhana Kheer)

मखाने की लजीज खीर बनाने के लिए आपको 1लीटर दूध,1कप मखाना, 2 चम्मच देसी घी, 50 ग्राम चीनी के अलावा अतिरिक्त और सामग्री में 1 चम्मच केसर, हरी इलायची पाउडर, आधा चम्मच जायफल पाउडर (Jaiphal powder) के अलावा कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) को अपने साथ पहले रखने होगे।

मखाना खीर बनाने की सरल विधि (Simple Method of Making Makhana Kheer)

इसके लिए सबसे पहले आपको एक पैन में घी लेना होगा और इससे मखाने में डालकर अच्छे से भून ले। इसे धीमी आंच पर ही मखाने को क्रिप्सी करने तक 5 मिनट तक भूनते रहे।अब आप इसको निकाल कर थोड़ा ठंडा कर ले। जैसे ही मखाना ठंडा हो जाए इसे दरदरा पीस लें। अब गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं और इसमें सामग्री के तौर पर दूध और चीनी मिलाकर पकने को रख दे। गैस की आंच मीडियम रहे। दूध को धीरे-धीरे कम आंच में गरम होने को छोड़ दे। इसके बाद आपको धीमा कर के इसमें इलायची पाउडर (Cardamom powder) मिलाना होगा।जब तक दूध पौन लीटर बचे तो इसमें आपको मखाना मिलना होगा। अब इसे 15 से 20 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दे। इसके बाद आपको केसर, जायफल पाउडर आदि को मिला दे। अंतिम विधि के रूप में आपको ड्राई फूड डालकर चलाना होगा। इस तरह से आपकी मखाना खीर तैयार हो गई।

Next Story