लाइफस्टाइल

Expired Cosmetics Uses: मंहगे मेकअप के एक्सपायर होने के बाद ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Expired Cosmetics Uses: मंहगे मेकअप के एक्सपायर होने के बाद ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
x
Expired Cosmetics Uses: मेकअप के एक्सपायर होने के बाद उसे फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Expired Cosmetics Uses In Hindi: लड़कियां मेकअप, अपने लुक को अच्छा बनाने के लिए करती हैं। हर एक महिला अपने पास कुछ ना कुछ मेकअप प्रोडक्ट शुरू होते हैं। किसी महिला को मस्कारा लगाना पसंद होता है, तो किसी महिला को ब्लशर लगाना। कोई महिला लिपस्टिक लगाना पसंद करती है, तो कोई महिला आईशैडो लगाना ज्यादा पसंद करती हैं।ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट कॉस्ट में काफी महंगी होते हैं कभी-कभी ऐसा होता है कि मेकअप प्रोडक्ट रखे रखे एक्सपायरी डेट पार कर जाते हैं और एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए अन्यथा चेहरे पर एलर्जी या फिर स्किन रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम हो सकती है अधिकतर महिलाएं एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट खराब समझकर फेंक देती है, इससे पैसे भी बर्बाद होते हैं और प्रोडक्ट भी। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक्सपायर मेकअप के प्रोडक्ट को कैसे रीयूज किया जाना चाहिए:

एक्सपायर आईशैडो का करें इस तरह से इस्तेमाल


Expired Eye Shedow Uses: अगर आपका आईशैडो खराब हो गया है तो उसे फेंकने की बजाय उसे क्रश कर ले और एक पाउडर के रूप में बना ले। अब इस पाउडर को अपने नेल पेंट में मिला ले। इस तरह आप अपने एक्सपायर आईशैडो को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको अपना महंगा प्रोडक्ट फेकने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

लिपस्टिक अगर एक्सपायर हो जाए तो उसे इस तरह से इस्तेमाल करें


बहुत से लोग होते हैं जो लिपस्टिक को एक्सपायर होने पर फेंक देते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप अपनी एक्सपायर लिपस्टिक को लिप बाम के रूप में भी यूज कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए सबसे पहले आप अपनी एक्सपायर लिपस्टिक को पिघला लें। उसके बाद पिघली हुई लिपस्टिक में वैसलीन मिलाएं और आपका लिप बाम तैयार करें, लेकिन ध्यान रखें इस लिप बाम को यूज करने से पहले कहीं स्किन पर अलग से टेस्ट जरूर कर ले। अगर सब कुछ सही रहे तो आप इसका यूज बेधड़क कर सकती हैं।

स्किन टोनर


अगर आपका स्किन टोनर एक्सपायर हो गया है तो आप इसका यूज अपने शीशे, अपने मोबाइल की स्क्रीन, और लैपटॉप की स्क्रीन को साफ करने के लिए कर सकती हैं। टोनर में अल्कोहल होता है जिसके कारण ग्लास बहुत अच्छे से साफ होता है।

तो आज के बाद अगर आपका कोई भी मेकअप प्रोडक्ट एक्सपायरी डेट पार कर जाता हैं, तो उसे फेकने के बजाय आप इस तरह से इनका दुबारा इस्तेमाल कर सकती है। जिससे आपका पैसा भी बर्बाद नहीं होगा और आपका प्रोडक्ट भी नहीं बर्बाद होगा।

Next Story