लाइफस्टाइल

Vastu Tips: ऐसा पौधा जो धन और गुडलक को आकर्षित करता है

Vastu Tips: ऐसा पौधा जो धन और गुडलक को आकर्षित करता है
x

Vastu Tips: हमारे वास्तुशास्त्र (Vaastu Shaastra) में कई ऐसे पौधे है जिन्हें चमत्कारी पौधे माना जाता है। वास्तु का मानना है कि इस तरह के पौधे हमारे घर-परिवार के सारे वास्तुदोष दूर करते है और घर में सकारात्मकता (Positivity) का संचार करते हैं। इतना ही नहीं ये पौधे इतने शुभ होते हैं कि घर में धन और संपत्ति भी बनाए रखते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे ऐसे ही पौधे के बारे में. इस पौधे को लगाने से होने वाले लाभ जब आपको पता चलेंगे तब आप जल्द से जल्द इस पौधे को अपने घर पर लगाना चाहेंगे

लक्ष्मणा पौधा घर के लिए शुभ पौधा (Lakshmana plant auspicious plant for home)



दोस्तों ऐसा पौधा जो वास्तु के दृष्टिकोण से घर के लिए शुभ होता है उसका नाम है लक्ष्मणा पौधा (Lakshmana plant)। ये एक दुर्लभ पौधा है लेकिन आप अगर थोड़ा प्रयास करेंगे तो आपको ये पौधा मिल जाएगा।

वास्तुशास्त्र के विद्वानों का मानना लक्ष्मी मां को ये पौधा प्रिय होता है। ये पौधा अगर घर में लगाया जाए तो घर में धन संपत्ति के लिए रास्ते खुल जाते हैं और इस पौधे को लगाने से पारिवारिक आय में भी वृद्धि होती है। इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष (Vastu defect) तो दूर होता ही है साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive energy) का प्रवाह भी होता है।

मयूर पंखी पौधा होता है वास्तु दोष के लिए अच्छा (Peacock feather plant is good for Vastu defects)



मयूर पंखी का पौधा (Peacock feather plant) दिखने में बिल्कुल एक बेल की तरह होता है। पौधे के पत्ते इतने चौड़े होते हैं जितने पान और पीपल के पत्ते। कई जगह मयूर पंख (Mayoor pankh) के पौधे को गूमा के नाम से भी जाना जाता है और आयुर्वेद शास्त्र में इस पौधे का नाम लक्ष्मण बूटी (Laxman Booti) के नाम से जाना जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार लक्षमण का पौधा धन लक्ष्मी को आकर्षित करता है। ऐसा मानना है कि यदि इस पौधे को घर में लगाया जाए तो परिवार की आर्थिक समस्याएं (Economic problems) खत्म हो जाती हैं और घर में धन संपन्नता (Increase in wealth) की वृद्धि होती। इस पौधे को लगाने से पारिवारिक आय में बढ़ोत्तरी भी होती है और घर में खुशहाली आती है और घर का माहौल भी अच्छा होता है।

Next Story