महिलाओं के पैर की उंगली से जाने कैसा है स्वभाव, पढ़िए पूरी खबर
शास्त्रों में कई ऐसी विधा हैं जिससे वर्तमान, भूतकाल तथा भविष्यकाल कैसा होगा पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र को प्रमुख स्थान प्राप्त है जिसके माध्यम से कुंडली बनाकर ग्रहों की स्थिति के आधार पर वर्तमान तथा भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है।
वहीं हस्तरेखा विज्ञान भी प्रमुख है। इसमें महारथ हांसिल लोग जीवन से जुडी कई घोषणा करते हंै जो कई बार सत्य भी होता है। ऐसा ही सामुद्रिक शास्त्र है जिसके माध्यम से जीवन से जुडी बहुत कुछ जानकारी एकत्र की जाती है। व्यवहारिक जीवन में जुडी जानकारी होने पर सहज ही व्यक्ति के स्वभाव के बारे पता लगा सकता है।

महिलाओं के सम्बंध में इस शास्त्र के माध्यम से पैर की उंगलियों को देखकर बहुत हद तक उनके स्वभाव का पता चलता है। लेकिन इस पर पूर्णरूपेण आश्रित होकर कोई निर्णय लेना अंधविश्वास करने जैसा ही है। इससे लोगों को बचना चाहिए।
हत्या का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर : SATNA NEWS
कैसी है आपके पैर की उंगली
शास्त्र के अनुसार अगर किसी महिला के पैर की उंगलियां मोटी हैं तो उसे खुशमिजाज माना जाता है। जो किसी का दिल जीतकर अपने लिए जगह बना सकती हैं। खासतौर पर ससुराल में वह सभी को प्रसन्न रखने में माहिर होती हैं। वहीं अगर उंगलियां पतली हैं तो उसे कंजूस माना जाता है। वह पैसा खर्च करने में बहुत पीछे रहती हैं। वह अपने लिए ऐसा जीवन साथी चाहती हैं जो उसकी बात को महत्व दे और वह बडी चतुराई से अपनी बात मनवा भी लेती हैं।
पैर की उंगलियो के बीच आपस की दूरी
माना जाता है कि जिनके पैर की उंगलियों के बीच गैप कम होता है वह काफी इमानदार होती हैं। अपने जीवन साथी का साथ पूरी इमानदारी से निभाती है। स्वभाव से शांत होने की वजह से ज्यादा लोगों से मिलने जुलने से बचती हैं। ऐसे लोग सीमित दोस्त पसंद करती हैं।
वही जिनकी उंगलियों में काफी गैप होता है वह स्वार्थी प्रक्रिति की मानी जाती हैं। दूसरों से अपना काम निकलवाने का विशेष गुण होता हैं। अपना सम्मान बनाये रखने में गुणी होती हैं। वही अंगूठे को छोडकर सभी उंगलियां बराबर होती हैं वह कलाप्रेमी होती हैं। इन्हे कोई भी काम शांति से करना अच्छा लगता है।
अंगूठा खोलता है कई राज
जिन लडकियों के पैर का अंगूठा उसकी बगलवाली उंगली के बराबर होता है वह काफी जिद्दी स्वभाव तथा हर काम अपने मुताबिक करना चाहती हैं। किसी की दखलंदाजी नहीं चाहती। इनमें नेतृत्व करने की अदभुत छमता होती है।
पुलिस ने चलता-फिरता पेट्रोल पंप पकड़ा, 2.50 लाख कीमती डीजल-पेट्रोल जब्त : REWA NEWS
अब गौ पालकों को सरकार देगी पैसा, देशी गायों का बढेगा सम्मान : MP NEWS
यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like