एंटरटेनमेंट

जानें बड़ी उम्र की महिला को पत्नी बनाने के ढेरों फायदे, पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
जानें बड़ी उम्र की महिला को पत्नी बनाने के ढेरों फायदे, पढ़िए
x
जानें बड़ी उम्र की महिला को पत्नी बनाने के ढेरों फायदे, पढ़िएएक बड़ी उम्र की महिला के साथ संबंध बनाना और घर बसाना आसान काम नहीं है। इसके लिए

जानें बड़ी उम्र की महिला को पत्नी बनाने के ढेरों फायदे, पढ़िए

एक बड़ी उम्र की महिला के साथ संबंध बनाना और घर बसाना आसान काम नहीं है। इसके लिए सामने वाले को अधिक परिपक्व और जिम्मेदार व्यक्ति बनना पड़ता है। इस तरह के रिश्ते का एक उदाहरण आप बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से ले सकते हैं। मलाइका और अर्जुन की उम्र में कितना फासला है, ये बात हम सभी अच्छे से जानते हैं। लेकिन इसके बाद भी अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा से शादी करने को बेताब हैं।

इन शर्तों के साथ आज से देशभर में खुल सकेंगी दुकाने, मॉल्स को अभी छूट नहीं

हालांकि, अर्जुन ने इस बात को भी साफ़ कर दिया है कि बड़ी उम्र की महिलाओं से शादी करने में कोई बुराई नहीं हैं। लेकिन कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि अपने से बड़े उम्र के पार्टनर के साथ शादी करना सही है गलत...

किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए दो लोगों में समझदारी का होना बेहद जरूरी है। अगर आप दोनों के बीच समझ नहीं है तो रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा। वहीं जो महिलाएं उम्र में बड़ी होती हैं, वे अधिक परिपक्व होती हैं। वह इस बात को अच्छे से जानती हैं कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक- दूसरे के बीच आपसी समझदारी का होना बेहद जरूरी है। यही नहीं, ज्यादा उम्र होने पर वह सही-गलत, दुनियादारी, अच्छा-बुरा अच्छे से समझती हैं जिससे रिश्ता टूटने का खतरा न के बराबर होता है।

रीवा से लगे इलाके में मिलें दो Corona Positive, Rewa समेत कई क्षेत्रों में हड़कंप

बड़ी उम्र की लड़कियां कम डिमांडिंग और ज्यादा केयर करने वाली होती हैं। वो इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे अपने पार्टनर को खुश रखा जा सकता है। यही नहीं, उम्र के एक बड़े फैसले को पार करते हुए उन्हें अच्छे से मालूम होता है कि घर-परिवार में कब उनकी जरूरत है और कब नहीं। जहां तक बात है ऐसे रिश्ते चलने की, तो ज्यादातर रिश्ते कामयाब होते हैं।

सामाजिक ताने-बाने से फर्क नहीं पड़ता भारतीय समाज में आज भी लोगों का यही मानना है कि लड़के की शादी के लिए लड़की कम उम्र होना ही सही है। इसी के विपरीत ज्यादा उम्र की लड़कियों को शादी के लिए सही नहीं माना जाता। समाज की परवाह न करते हुए ऐसा कोई करता भी है तो ताने दे-देकर उसका जीना मुश्किल कर दिया जाता है। लेकिन इन सब बातों से ऐसी महिलाओं को कोई फर्क नहीं पड़ता। वो जानती हैं इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करना है।

MP: LOCKDOWN में अब तक की सबसे बड़ी छूट, आज से खुलेगी सभी दुकाने, पढ़िए

आर्थिक रूप से वेल सेटल्ड बड़ी उम्र की महिलाएं आर्थिक रूप से वेल सेटल्ड होती हैं। वो अपने पति के करियर को पटरी पर लाने में भी मददगार होती हैं। बेहतर गाइडेंस और अपने वर्किंग एक्सपीरियंस से वह पति को फायदे पहुंचा सकती हैं।

पैसों की अहमियत बड़ी उम्र की महिलाएं पैसों की अहमियत समझती हैं। वो कम उम्र की हाउस वाइफ से कई गुना बेहतर होती हैं जो बेमतलब खर्चे करने की शौकीन होती हैं। उन्हें इस बात का अच्छे से अंदाजा है कि कब किस चीज के लिए पैसे खर्च करने हैं और कब नहीं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story