
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- 2020 का राशिफल, पढ़िए...

मेष
मेष राशि वालों के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहने वाला है। ये साल आपको विजय दिलाने वाला रहेगा। प्रतिस्पर्धाओं में सफलता के योग हैं। ये साल आपके लिए कुछ विशेष सफलता देने वाला रह सकता है। नौकरीपेशा, बिजनेस पर्सन और विद्यार्थियों के लिए काफी सकारात्मक रहेगा। यदि मेष राशि के विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के साथ किसी प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी, पीएससी, पीएमटी, पीईटी आदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलताएं उन्हें मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में भी सफलताएं आपको नौकरी के दरवाजे खोल सकती हैं। शासकीय/अशासकीय विभागों में कार्यरत मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष पदोन्नति के अवसर भी प्रदान कर सकता है। भूमि, प्लाट अथवा फ्लेट खरीदने में हो सके, तो बैंक लोन लेकर ही सही, मकान या प्लाट के मालिक बन सकते हैं। सम्पत्ति के मामलों में आपके लिए वर्ष विशेष फल देने वाला है। बैंकों से कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध होगा।
इस राशि के जातकों खासकर इंजीनियर्स, सर्जन अथवा कम्प्यूटर विशेषज्ञों के लिए देश-विदेश में नौकरी के अवसर अवश्य मिलेंगे। यात्राओं के आयोजन बनेंगे। राजनीतिज्ञ सावधान रहें। विवादों की इबारत लिखी जा सकती है। नौकरी के हालात में सुधार होंगे। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी।
शेयर बाजार में सुधार के लक्षण दिख रहे हैं। तेल, लोहा, रियलटी, बैंक एवं पावर से जुड़े शेयर्स में लाभ कमा सकते हैं। यदि डीमेट एकाउन्ट में कम से कम 2-3 सालों को रखकर भूल जाएं, तो अच्छा लाभ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी होगा।
परिवार में मांगलिक कार्य सुखद और सहज रूप में सम्पन्न होंगे। शुक्र कह रहा है - जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल अथवा जून में विवाह की शहनाई बज सकेंगी, शुक्र विदेश यात्राओं का भी सुयोग बनाता है।
स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें। मौसमी परिवर्तन आपको परेशान कर सकता है।
गृहस्थ जीवन, आमोद-प्रमोद से बीतेगा। समझौतावादी दृष्टिकोण अपनाएं। सावधान रहें, प्रेम प्रसंगों में मंगल विवाद भी करा सकता है। परस्त्री प्रसंग आपके लिए जेल या अस्पताल के दरवाजे भी दिखा सकता है। विवाह योग्य जातकों के जीवन में दाम्पत्य जीवन के सुख मिलने के योग गुरु बना रहा है।
इस वर्ष आपकी आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा लेकिन बचत के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। पैसों के आने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य के बिगड़ जाने के कारण उसमें काफी पैसे खर्च करने पड सकते हैं। कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे।
- बादाम का एक हिस्सा मंदिर में बाटें और दूसरा हिस्सा लाकर घर लाएं।
- शराब, मांशाहार, अण्डे के सेवन और व्यभिचार से बचें।
- साधुओं, गुरुओं और पीपल के पेड़ की सेवा करें।
वृषभ
पद-पोजिशन प्राप्ति के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। इसके लिए आप अपने प्रयास जारी रख सकते हैं। यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती हैं। स्थानांतरण, पदोन्नति के कारण नौकरीपेशा वालों के जीवन में यह वर्ष काफी उथल-पुथल का रहेगा।
व्यावसायिक गति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। भूमि, भवन, वाहन का सुख, आपको मिलेगा।व्यापारी वर्ग चिंतित न हों, अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक संकट इस वर्ष के मध्य में टल जाएगा। आपको व्यापार में लाभ मिलने के आसार हैं, लेकिन इस सब में संघर्ष भी रहेगा।
दूसरे भाव में स्थित बृहस्पति परिवार के सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी करवा सकता है। अर्थात, घर परिवार में किसी का जन्म हो सकता है अथवा किसी का विवाह आदि हो सकता है जिसके कारण परिवार की संख्या बढ सकती है। आप अपने घर परिवार के सदस्यों का हित करते रहेंगे। यदि उनके लिए आपको पैसे भी खर्च करने पडे तो आप हिचकिचाएंगे नहीं। इन सबके बावजूद भी बीच-बीच में परिवार के कुछ सदस्यों का बर्ताव अच्छा नहीं रहेगा। अपनी समस्याओं के समाधान के लिये परिवार पर अधिक निर्भरता उचित नहीं होगी।
आकस्मिक रूप से अस्वस्थ होने की संभावना बन सकती है। किसी कानूनी मामले में पड़कर चिंता करना भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।
विवाह योग्य जातकों के लिए सुन्दर और सुयोग्य जीवनसाथी की प्रतीक्षा सूची में मत रखिये। चट-मंगनी, पट विवाह कर डालिए। शुक्र की देवी आतुर है, आपके शयनागार में प्रवेश के लिए। भाग्य की देवी का स्वागत कीजिएगा। वृषभ राशि वाले जातक थोड़े दिलफेंक होते हैं- सावधान अन्यथा, अपमानजनक स्थिति बन सकती है।
सम्पत्ति के मामले में ये साल थोड़ा सावधान रहने का है। शनिदेव के कारण काली कमाई करने से बाज आएं, अन्यथा छापे में घर की जमा पूंजी भी चली जा सकती है। इस राशि के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग पर लोकायुक्त अथवा आयकर विभाग का छापा भी पड़ सकता है।
- इस वर्ष जब भी मौका मिले गरीबों के लिए आंखों की दवाएं मुफ्त बांटें।
- मांसाहार और शराब से बचें और हमेशा अपने साथ चांदी का एक टुकड़ा रखें।
- घर में इस वर्ष हाथीदांत या हाथीदांत की वस्तुएं अपने पास न रखें।
मिथुन
किसी अच्छे पोजीशन प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो वह सफल हो सकता है। इस वर्ष में भाग्य आपका अच्छा साथ देगा तथा कामकाज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। क्योंकि, गुरु धनु राशि में संचार कर रहा है जो कार्य व्यवसाय से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्ति का योग बना रहा है।
भूमि-भवन के कारोबार से जुड़े व्यक्ति मंदी के भय से प्रभावित होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। ढ़ैय्या का ज्यादा असर आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं। यदि न्यायालय में कोई मामला लंबित है और परिणाम अपेक्षित है तो हो सकता है यह फैसला आपके पक्ष में न आए।
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों से आपके संबंध और मधुर होंगे। भाई-बहनों की उन्नति होगी। दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्य के घर आगमन अथवा उसके साथ संबंधों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा।
आलस्य, परेशानी, थकावट, अस्वस्थता के मनोरोगी मत बनिए। उत्साहित होकर आगे बढ़ें, भाग्य की देवी आपके स्वागत के लिए आतुर है, कृपया उसका स्वागत करें। जब भी मन उदास हो अपने इष्टदेव का स्मरण करें। आत्मीयजनों से अपनी परेशानी बांटें, सारा तनाव चकनाचूर हो जाएगा।
वर्ष के दूसरे भाग में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। आप जीवनसाथी के साथ आनंद मनाएंगे। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है उनके विवाह या सगाई संभावनाएं मजबूत होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढ़ाने वाला है।
यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है, तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। हांलाकि, जीवनसाथी या व्यवसायिक भागीदार, बचत करने में आपके मददगार हो सकते हैं।
- बड़ों का सम्मान करें, विशेषकर ससुर का सम्मान करें और धार्मिक स्थानों में बादाम बाटें।
- सूर्य मंत्र "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:" का जप करें।
कर्क
कुछ लोग प्रमोशन लिए प्रयास कर सकते हैं। यदि आप नौकरी से संबंधित किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं। उसका लाभ प्राप्त होने का संजोग बन रहा है। नए जॉब की संभावनाएं बन रही हैं। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें भी रोजगार प्राप्त होने की संभावनाएं हैं।
कृषक समुदाय भी भरपूर फसल होने से धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा। शनि देश की प्रगति में खनिज सम्पदा से जुड़े व्यवसाय में विकास की नई इबारत लिखने को आतुर हैं। न्यायालयीन मुकदमों, आयकर से जुड़े प्रकरणों में अनुकूलता परिलक्षित होगी। जातक संयम रखें, अधिक दुस्साहसी न बनें। जोखिम लें, लेकिन आपको इसके लिए काफी रिसर्च भी करनी होगी।
परिवार के सभी सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि परिवार में कोई आदालती केस चल रहा होगा तो उससे छुटकारा मिलेगा। परिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। धार्मिक आयोजन होने के भी योग हैं।
स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। छोटी-मोटी बीमारियों को छोडकर लगभग पूरा वर्ष ही आपकी सेहत को सुधारने वाला रहेगा। यदि किसी कारण से आप बीमार भी होते हैं अथवा मौसमजनित बीमारियों से आपको परेशानी होती है, तो आपकी सेहत शीघ्र ही सुधर जाएगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।
दाम्पत्य जीवन के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा। यदि छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड दिया जाए, तो लगभग पूरा साल ही आपको दिली सुकून देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको जरूरत से ज्यादा जिद न करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा, रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे। ये यात्राएं दूर देशों की अथवा धर्मस्थलों से जुड़ी हो सकती हैं।
इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। इस बचत में घर-परिवार वालों का भी सहयोग सराहनीय रहेगा। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। यह भी एक कारण होगा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का।
- बाएं हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी पहनें।
- भगवान शिव की पूजा करें।
सिंह
उच्च पद प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। आप नौकरी करते हैं या कोई अच्छी नौकरी की तलाश है तो इस वर्ष में आपको प्राप्त होने की संभावना है। साहस और पराक्रम की दृष्टि से किया गया प्रयास सफल हो सकता है।
सड़क, पुल, भवन आदि निर्माण कार्यों से जुड़े जातक सावधान रहें, इस क्षेत्र में मंदी आने के पूरे-पूरे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। व्यापार जगत से जुड़े जातक थोड़े सावधान रहें, शेयर बाजार हो या सोने, चांदी का वायदा बाजार काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। पूंजी बचाकर रखिए। वर्ष के प्रारंभ में निर्यातक थोड़े कष्ट का अनुभव कर सकते हैं। बाजार अपनी चमक वर्ष के उत्तरार्ध में पुन: पा लेगा। सोने, चांदी, में काफी उतार चढ़ाव बना रहेगा।
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों से आपके संबंध और मधुर होंगे। भाई-बहनों की उन्नति होगी। दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्य के घर आगमन अथवा उसके साथ संबंधों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि परिवार में कोई अदालती केस चल रहा है, तो उससे छुटकारा मिलेगा।
स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आप में उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। लेकिन बीच बीच में छोटी मोटी बीमारियां मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। कुछ घरेलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट और थकावट रह सकती है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा। इस अवधि में आंख की पीड़ा भी हो सकती है।
दांपत्य जीवन के लिए वर्ष का पहला भाग बड़ी अनुकूलता लिए हुए है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, उनका विवाह होने के योग प्रबल हैं। सगाई अथवा प्रेम में प्रगाढ़ता के लिए भी समय काफी अनुकूल है।
शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त करने में परेशानियां रह सकती हैं। विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोड़े से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। सारे प्रयास कर सौभाग्य काल को पूरी तरह भुनाने के लिये यह श्रेयस्कर समय है।
- नुमान चलीसा का पाठ करें।
- मंगल मंत्र "ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:" का जप करें।
कन्या
स्थितियां थोड़ी भागदौड़ वाली हो सकती हैं। छोटे-छोटे कामों को लेकर भाग दौड़ करना पड़ सकता है। परंतु, इस माह में आपके सगे संबंधियों से संबंध अच्छा हो सकता है। जिससे की आर्थिक लाभ में सहयोग प्राप्त हो सकता है। समय और परिस्थिति के अनुसार हर तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होने की संभावना बनती हैं जो आर्थिक लाभ से जुड़ी हुई हैं।
दशमेश शनि के सप्तम भाव में उच्च राशि में होने कारण बड़े कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। आप कई बडें कामों में सफल भी होंगे लेकिन व्यापार के बड़े-बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए यह आवश्यक है कि आप पूरी जांच-परख करके ही ऐसा करें। किसी कानूनी झंझट में पड़ने से बचें। राहु-केतू की स्थितियां साझेदारी में काम करने वालों के लिए शुभ नहीं रहेंगी।
यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। इन तमाम कारणों से आपके मन में घर-परिवार को लेकर एक असुरक्षा की भावना पनप सकती है। आपको भी अपनी कुछ आदतों पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी जाती है। अन्यथा परिवार में वैमनस्य हो सकता है।
बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। किसी कानूनी मामले में पड़कर चिंता करना भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभावी होगा। खान-पान पर संयम रखें, अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।
बृहस्पति की द्वादश भाव में स्थिति गृहस्थी के लिए अनुकूल नहीं है। अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों को बहुत सावधानी से सहेजना होगा अन्यथा छोटी से बात भी आपस में दरार का कारण बन सकती है। आपके साथी का स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। आप का साथी किसी मामले में आपसे झूठ भी बोल सकता है। सच्चाई की जानकारी होने पर आपको आत्मिक कष्ट होगा।
धन को लेकर इस वर्ष निरंतरता नहीं बन पाएगी। लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। निवेश के मालमे में सावधान रहना जरूरी होगा क्योंकि जोखिम भरे कामों में धन फंसने की संभावना है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है। अत: इस समय तथ्यजीवी रहें, स्मृतिजीवी न बने क्योंकि इस समय पूंजी निवेश करने से मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा।
- शराब न पियें और अपना नैतिक चरित्र ठीक रखें।
- पूजा के स्थान या मंदिर में नियमित रूप से दान करें।
तुला
किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से उच्च पद प्राप्ति की संभावनाएं बन सकती हैं। गाड़ी घर इत्यादि की सुख-सुविधा प्राप्त होने की संभावना अच्छे बन रहे हैं। जॉब में नई जिम्मेदारी या कोई बड़ा नेतृत्व आपको मिल सकता है। किसी भी मामले में लापरवाही आपके लिए भारी हो सकती है।
दूसरों की लापरवाही और असफलताओं से आप चिंतित रह सकते हैं। झूठी आशाओं पर निर्भर न रहें, अधिक आत्मविश्वास आपको आपदाग्रस्त कर सकता है। अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना भी जरूरी होगा। इन सबके बावजूद अपने रूचि के क्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे और जनप्रिय बनें रहेंगे।
यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। हांलाकि आपको परिवारिक माहौल से सहारा मिलेगा। परिवार के साथ आप तीर्थांटन पर जा सकते हैं अथवा परिवार के किसी सदस्य के लिए लंबी यात्रा सफलदायक सिद्ध होगी। परिवार में नए सदस्य की बढ़ोत्तरी होगी। जिन लोगों ने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से कोई वसीयत प्राप्त करने की उम्मीद लगा रखी है, तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन, राहु और शनि का गोचर अनुकूल न होने के कारण परिवारजनों की सभी अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण कुछ विवाद हो सकता है और घरलू वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आप घर के मामलों में असुरक्षा की भावना से आक्रांत रहेंगे।
छ्ठे भाव में स्थित केतू और छठे भाव के स्वामी का अष्टम में बैठना स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है। अत: इस वर्ष स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव भी रह सकता है। किसी यात्रा के दौरान भी आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शादीशुदा लोगों के लिए भी समय उत्तम फलदायी है। आप जीवनसाथी के साथ आनंद मनाएंगे। साथ ही, अपने प्रेम पात्र के साथ कहीं घूमने-फिरने की भी योजना बन सकती है। आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
धन भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी फलस्वरूप आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। किसी वसीयत के माध्यम से भी आपको धन लाभ हो सकता है अथवा किसी अप्रत्याशित जगह से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
- दूध और चीनी दान करें।
- कुत्ते को मीठी रोटी दें, लेकिन ध्यान रहे कि वह कुत्ता पालतू नहीं होना चाहिए।
वृश्चिक
नौकरी के मामले में बहसों में न उलझें अन्यथा आप मालिकों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के रोष के भाजन हो सकते हैं। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें। विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से निबटाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो केतू का गोचर महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से जोडने में आपकी मदद करेगा।
बृहस्पति का गोचर विदेशियों या सुदूर स्थलों पर रहने वाले लोगों से आपके व्यवसायिक संबंधों को मजबूत कराएगा। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रहों जैसे शनि और राहु का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं।
प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति के कारण आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर परिवाज में कोई शुभ और श्रेष्ठ संस्कार होने के योग भी बन रहे हैं। कोई मांगलिक कार्य या उत्सव सम्पन्न होने की सम्भावना है। घर परिवार का माहौल भी संतोषप्रद रहेगा। लेकिन किन्हीं कार्यों के कारण अथवा यात्राओं के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ेगा।
इस वर्ष कुछ विषम परिस्थियों से भी सामना हो सकता है, ऐसे में विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से झेलने का विश्वास अपने अन्दर पैदा करें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड सकता है।
दाम्प्त्य प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। आपकी जिद संबंधों में दरार का कारण बन सकती है। आपको जीवनसाथी के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है, साथ ही अपनी और प्रतिष्ठा को ध्यान में रखना भी जरूरी है।
आप किसी धार्मिक कार्य में खर्चे कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के हित में भी आप खर्च करेंगे। इन सबके बावजूद किसी माध्यम से आपका पैसा खो सकता है। अत: कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें।
- शराब और मांस का सेवन न करें।
- केसर का तिलक लगाएं।
- मंगल मंत्र "ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:" का जप करें।
धनु
शनि के प्रभाव के कारण आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है लेकिन इसके साथ आपको परिणाम भी अनुकूल मिल सकते हैं। आपके कार्य की सराहना होगी और आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। किसी नई टीम का नेतृत्व करने का मौका भी आपको मिल सकता है।
राजनीतिक, प्रशासनिक तथा व्यापारिक दृष्टि से सुखद महसूस करेंगे। नवीन कार्यों का श्रीगणेश किया जा सकता है। अवरोध दूर होकर लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सेवारत जातक पदोन्नति आदेश पाने में सफल होंगे। अब उन्नति के योग बन रहे हैं।
घर-परिवार को लेकर आप कोई गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा इसकी चिन्ता आपको पूरे वर्ष परेशान करती रहेगी। किसी अन्य कारण से भी आपको पारिवारिक चिन्ता रह सकती है। इन सबके बावजूद भी पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा। आपके बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा नही प्रतीत हो रहा है। अष्टमेश बृहस्पति लग्न पर है जो समय-समय पर आपके स्वास्थ्य को पीड़ित कर सकता है। अत: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
जीवनसाथी से झगड़े और विवाद होने की पूरी संभावना है। विपरीत लिंगी से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। किसी भी संबंध को तोड़ने या जोड़ने के मामले जल्दबाजी या हड़बड़ी से बातें बिगड़ सकती हैं। अत: कोई भी निर्णय ठंडे दिमाग से ही लें। आपके कुछ अपने लोग आपको बार बार धोखा दे सकते हैं, अत: अपने दिलोदिमाग को खुला रखना जरूरी होगा।
वसीयत प्राप्त करने की संभावना है, तो आप उसे प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, किसी नए काम को शुरु करने के लिए बडा निवेश करने से बचना जरूरी है। यदि ऐसा करना जरूरी ही हो तो बहुत ही सावधानी पूर्वक निवेश करें।
- किसी गाय को चारा और चावल खिलाएं।
- व्यभिचार से बचें।
मकर
अच्छे पोजीशन प्राप्त होने की संभावना पाई जा रही है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बेहतर होने से अच्छी पोजीशन प्राप्त हो सकती हैं तथा कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा रहेगा। आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कुछ विषम परिस्थियां भी सामने आ सकती हैं लेकिन आप उन पर विजय पा लेंगे और दैनिक कार्यों में स्फूर्तिवान बने रहेंगे। व्यवसाय में अच्छा सुधार होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से आपके सम्पर्क बढ़ेंगे। लेकिन, कुछ कामों में आप अनुभवी लोगों की सलाह को भी नजरअंदाज कर सकते हैं और गलत निर्णय लेकर चिंताग्रस्त हो सकते हैं।
पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। कुछ विषम परिस्थियां भी निर्मित होंगी अत: अच्छा यही रहेगा कि विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय आप अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करें। कुछ लोगों का व्यवहार वैमनस्यपूर्ण भी रह सकता है। आपके इष्ट-मित्र भी अपने वादों से मुकर सकते हैं और उनसे आपके सम्बन्ध मधुरता खो सकते हैं।
वर्ष के मध्य में अस्वस्थ्य रहने का संकेत शनि ग्रह भी कर रहा है लेकिन यह अस्वस्थता छोटी-मोटी बीमारी के कारण ही होगी। द्वादश भाव का केतु भी संकेत कर रहा है कि इस वर्ष आप कुछ हद तक उन्मादी हो सकते हैं। अत: स्वयं को सनक या उन्माद से बचाए रखना जरूरी होगा।
दाम्पत्य जीवन के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं रहेगा। यदि आपने जरा भी लापरवाही दिखाई या छोटी बात को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की तो आपके संबंध बिखर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे झूठ बोल सकता है या बेवफाई कर सकता है।
धन की आमदनी की निरंतरता में कुछ व्यवधान आ सकता है। लेकिन, इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति होने के योग जरूर बन रहे हैं। इस अवधि में यदि कहीं से वसीयत प्राप्त होने की उम्मीद होगी या आप उसको प्राप्त करने के लिये इच्छुक होंगे तो वह आपको इस वर्ष आपको मिल सकती है।
- शिक्षा और स्वास्थ्य में सकारात्मक परिणाम के लिए बरगद के पेड़ की जड़ों पर मीठा दूध चढांएं।
- बहते पानी में नारियल बहाएं तथा झूठे वादे, घमंड व गाली देने से बचे और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
कुंभ
स्थिरता और गंभीरता से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। गुस्सा और जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। बाकी स्थिति अच्छी रहेगी। आप साहसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इसलिए आपकी लिए कामकाज का क्षेत्र प्रबल हो सकता है।
सरकार से जुडे किसी व्यक्ति की सहायता से भी आपके काम बनेंगे। कुछ व्यवसायिक यात्राएं होंगी। व्यवसायिक विरोधियों पर विजय पाने में आप सफल रहेंगे।
कुछ पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी हो सकता है। माता पिता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवारजनों में से किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। यदि आपको पहले से कोई लम्बी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो परहेज की आवश्यकता है। वाहनादि सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। उस विवाह से आपको खूब लाभ होना चाहिए अथवा विवाह किसी कुलीन से हो सकता है। यदि संतान को लेकर आपके दिल में कोई उथल-पुथल हो रही थी तो खुश हो जाएं। सन्तान को लेकर चली आ रही चिंताओं का सिलसिला खत्म हो रहा है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा।
आर्थिक मामले के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा फलस्वरूप धन संचय करने में भी आपको सफलता मिलेगी। किसी सरकारी आदमी के सहयोग से भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई मुनाफे का बडा सौदा हाथ लग सकता है और धनवृद्धि होगी। वर्ष के आरम्भ में धन स्थान का स्वामी अष्टम भाव में चतुर्थेश के साथ है अत: कुछ अचल सम्पत्ति मिलने के भी योग हैं। कहीं से अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है।
- भगवान गणेश की पूजा करें।
- मांसाहार और शराब से बचें।
- बुध मंत्र "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:" का जप करें।

मीन
मीन राशि के लिए साल 2020 में काफी नई संभावनाएं जन्म ले रही है। जातक करियर के मामले में काफी सफल व्यवसायी होते हैं, ये एक अच्छे फाइनेंसर व बैंकर की भूमिका भी अच्छे से निभा सकते हैं। इनमें रचनात्मकता व कलात्मकता भी खूब होती है विशेषकर संगीत के क्षेत्र में ये अच्छा नाम कमाने का मादा रखते हैं। जमीन से जुड़े कारोबार में यदि हाथ आजमाएं तो सफलता हाथ लग सकती है। लेकिन, चिंता कि बात यह है कि आपके लिये यह सौभाग्यशाली समय बहुत ज्यादा समय के लिए नहीं है। राहू-केतु के राशि परिवर्तन के तीन दिन बाद ही बृहस्पति भी राशि परिवर्तन करेंगें जिससे आपकी परेशानियां फिर से बढ़ सकती हैं। इस समय किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले अच्छे से उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श कर लें हो सके तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें। आगे के समय में साल के अंत तक आपको ऐसे ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
करियर के दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है परंतु कामकाज को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि मंगल मकर राशि में संचरण कर रहा है जो करियर की दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस वर्ष आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपको मेहनत के अनुरूप कम फल देगा।
आप अपने कामों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के कुछ प्रतिद्वंदियों के द्वारा भी रुकावट डाली जा सकती है। आपको दूसरों के लिये भी काम करना पड़ सकता है। किसी भी व्यसायिक यात्रा को करने से पहले भली भांति जांच कर लें कि वह यात्रा आपके लिए लाभकारी है या नहीं।
बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। वें आपके लिए मददगार भी बने रहेंगे। लेकिन शनि मे गोचर के कारण परिवार के अन्य लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, इस कारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। आप पर कुछ ऐसी बातों को लेकर झूठे इल्जाम लगाए जा सकते हैं, जिनमें आपका सहयोग नगण्य रहा हो।
स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमें उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। लेकिन बीच बीच में छोटी मोटी बीमारियां मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। कुछ घेरलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट और थकावट रह सकती है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। इस अवधि में आंख की पीड़ा भी हो सकती है।
यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। प्रेम में आपको पूरी सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह साल प्रेम को परिवार की स्वीकृति मिलने का हो सकता है। विवाहित लोगों के लिए ये साल संबंधों की प्रगाढ़ता वाला हो सकता है।
किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आपने प्रार्थना की है तो इस वर्ष आर्थिक साधन व रूपया पैसा आप अवश्य प्राप्त करेंगे।
- भगवान गणेश की पूजा करें।
- गायों की सेवा करें और अछूतों की मदद करें।
- शुक्र मंत्र "ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:" का जप करें।




