- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- अपनी राशि अनुसार पढ़िये...
ARIES (मेष) मेष राशि वालों आज की बिज़नेस यात्रा सफल होगी। आपकी ख्याति, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें, सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रेम, दांपत्य संबंधों के लिहाज से अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप केपेटिल इन्वेसेटमैंट करने के बारे में सोच रहें तो उसके लिए भी समय शुभ है। आज आप सारा दिन खुशनुमा रहेंगे। शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 3
TAURUS (वृषभ) वृष राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप आध्यात्मिक हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। काम में फायदा होगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले मां का आशीर्वाद जरूर लें। शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 3
GEMINI (मिथुन) मिथुन राशि वालों आज भगवान में गहराई से आपकी आस्था बढ़ेगी। आज राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आज आप जमीन और मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। आज कोई नया काम मिलने वाला है जिससे बिज़नेस और भी तरक्की की ओर बढ़ेगा। शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 9
CANCER (कर्क) कर्क राशि वालों आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक आप इस मानसिक तनाव से बाहर आ सकते हैं। आज आपको कारोबार और नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने क्रोध पर शान्ति बनाएं रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज पशु-पक्षियों को भोजन कराएं। शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 7
LEO (सिंह) सिंह राशि वालों आज नई नौकरी मिलने का योग है। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी टाइट रहेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स आज पूजा-पाठ में लगे रहेंगे अगर आप रेन्ट पर रहते हैं तो लैन्डलॉर्ड से आपके रिलेशन बेहतर होंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और सारे पारिवारिक मतभेद भी खत्म हो जाएंगे। शुभ रंग- गोल्डन शुभ नंबर- 8
VIRGO (कन्या) कन्या राशि वालों आज किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी दूर स्थान या विदेश से प्यार भरा तोहफा भी आज मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। पड़ोसियों को नमस्कार करें, हर काम में सफलता मिलेगी। शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 5
LIBRA (तुला) तुला राशि वाले अपने काम को समय पर पूरा करेंगे। आज व्यापार में नए एग्रीमेंट न साईन न करें। आज घर में कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। माता-पिता और जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव आज दूर होंगे। धैर्य और सहनशीलता से काम करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। आज हनुमान जी पर सिदूंर चढ़ाने से भय का नाश होगा। शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 4
SCORPIO (वृश्चिक) वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे खेल-कूद और मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 3
SAGITTARIUS (धनु) धनु राशि वालों मुश्किल कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। विचारों में पॉजिटिव रहें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। बिज़नेस में हर तरफ से मुनाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहें हैं। इस राशि के बुजुर्गों का धार्मिक कामों में अधिक मन लगेगा। जिससे आप घर में पॉजिटिविटी का अनुभव करेंगे। शुभ रंग- गोल्डन शुभ नंबर- 6
CAPRICORN (मकर) मकर राशि वालों आज आपके बिगड़े काम बनेगें तथा अधिकारियों से आपकी मित्रता के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में जुड़ें लोगों को सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है। आज सूर्य को नमस्कार कर के घर से निकलें। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं। शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 8
AQUARIUS (कुंभ) कुम्भ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करना चाहिए। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में धन, वाद-विवाद के विषय टालें। आज घर में सभी का मूड बहुत अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने के लिए आज समय शुभ है। दुश्मनों पर कड़ी नज़र रखें, हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 1
PISCES (मीन) मीन राशि वालों आज आप संघर्ष एवं कार्य शक्ति से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। माता-पिता और आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे जिससे आप धन कमाने के नए अवसरों को प्राप्त कर सकेंगे। आज मीन राशि वाले मजदूर व्यक्तियों की सेवा करें। शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 7