लाइफस्टाइल

न‍ियम‍ित शारीर‍िक संबंध बनाने से कपल्स को मिलते हैं ये 7 फायदे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:59 AM GMT
न‍ियम‍ित शारीर‍िक संबंध बनाने से कपल्स को मिलते हैं ये 7 फायदे
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

शादी के बाद रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए संबंध बनाना बहुत जरूरी होता है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बना रहता है इसलिए कपल्स के बीच शारीरिक संबंध बहुत मायने रखता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इससे सेहत संबंधी कई समस्याओं का समाधान भी होता है। दरअसल, यह एक व्यायाम की तरह होता है, जिससे आपको कई हैल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नियमित शारीरिक संबंध बनाने के क्या-क्या फायदे हैं।

1. दुरुस्त इम्यून सिस्टम सेक्शुअल हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, संबंध बनाने से पति-पत्नी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो बहुत कम बीमार पड़ते है। इतना ही नहीं, सेक्शुअली एक्टिव कपल्स में जर्म्स, वायरस और अन्य संक्रामक बीमारियों को फैलाने वाले कारकों से लड़ने वाले कारकों का स्तर काफी ज्यादा होता है।'

2. कामेच्छा में होती है वृद्धि एक्सपर्ट का मानना है कि नियमित रूप से संबंध बनाते समय कपल्स में कामेच्छा यानि लिबिडो हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे महिलाओं में योनि के रूखेपन दूर होता है और रक्त संचार भी अच्छी तरह से होता है।

3. ब्लड प्रैशर में कमी विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित शारीरिक संबंध बनाने से ब्लड प्रैशर कम करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, सेक्सशुअल इंटरकोर्स लोवर्ड सिस्टोलिक ब्लड प्रैशर के लिए जिम्मेदार होते हैं हालांकि ऐसा मास्टरबेशन से नहीं होता।

4. शारीरिक व्यायाम शारीरिक संबंध बनाना एक तरह का व्यायाम होता है इसलिए नियमित संबंध बनाने वाले कपल्स की मांसपेशियां दूसरे कपल्स से ज्यादा मजबूत होती है। इतना ही नहीं, इससे कप्लस की हार्ट रेट बी बेहतर होती है।

5. प्रोस्टेट कैंसर का खतरा होता है कम एक अध्ययन के मुताबिक, जो कपल्स महीने में कम से कम 20-21 बार अपने पार्टनर से संबंध बनाते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी कम होता है।

6. तनाव होता है कम पार्टनर को आलिंगन और स्पर्श करने से शरीर में गुड हार्मोन का स्राव होता है और इससे ब्रेन में केमिकल रिलीज होता है। इससे कप्लस का मूड बेहतर होता है और उनमें तनाव कम होता है।

7. नींद में सुधार सोने से पहले पार्टनर के साथ संबंध बनाने से आपको नींद भी अच्छी आती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऑर्गेज्म के बाद शरीर में प्रोलैक्टिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। इससे कपल्स को अच्छी नींद आती है और मन आराम महसूस करता है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story