अन्य

Saline Water Lantern: खारे पानी से जलेगा लालटेन, भारतीय वैज्ञानिकों ने किया तैयार, फैलाएगा रोशनी

Saline Water Lantern: खारे पानी से जलेगा लालटेन, भारतीय वैज्ञानिकों ने किया तैयार, फैलाएगा रोशनी
x
Saline Water Lantern: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा लालटेन तैयार किया है जो खारा पानी डालने पर एलईडी बल्ब (LED Bulb) के बराबर रोशनी देगा।

Saline Water Lantern: बिजली न रहने पर घरों में घुप्प अंधेरा छा जाता है। इस अंधेरे को दूर करने के लिए जहां पैसे वाले इन्वर्टर आदि साधनों को उपयोग करते हैं। तो वहीं गरीब के आशियाने का अंधेरा बिजली आने के बाद ही दूर होती है। क्योंकि अब केरोसिन मिलना बंद हो गया है। लेकिन गरीबों की इस बड़ी समस्या को समझते हुए भारतीय वैज्ञानिकों ने एक नायाब उपाय खोज निकाला है। अब लोगों को कम और सस्ते दाम पर बिजली न रहने पर प्रकाश की व्यवस्था हो पायेगी। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा लालटेन तैयार किया है जो खारा पानी डालने पर एलईडी बल्ब (LED Bulb) के बराबर रोशनी देगा।

इस लालटेन का नाम 'रोशनी'

जानकारी के अनुसार इस लालटेन का नाम वैज्ञानिकों ने 'रोशनी' (Roshni) रखा है। साथ ही इसे देश के प्रधानमंत्री द्वारा 2015 में गांवों को रोशन करने के लिए चलाया गया उजाला योजना (Ujala Yojna) को बढ़ावा देगा। बताया गया है कि इस रोशनी एलईडी लैंप (Roshni LED Lamp) ऊर्जा सुरक्षा तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने में उपयोगी सिद्ध होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने किया अनावरण

इस लालटेन का अनावरण केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया। अनावरण अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि खारे पानी से जलने वाला यह लालटेन गरीबों के लिए सहयोगी सिद्ध होगा। भारत की करीब 7500 किलेमीटर की एरिया समुद्री किनारे से जुड़ा हुआ है। यहां तटों पर निवास करने वाले गांव के लोगों को काफी सहयोग मिलेगा।

हाल के दिनों में मंत्री डॉ.सिंह ने इस रिसर्च को अंजाम देने वाले कोस्टल रिसर्च वेसल सागर अन्वेषिका का दौरा किया। इस संस्थान को राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई संचालित करता है।

नमक डालकर किया जा सकता है उपयोग

इस लालटेन का उपयोग समुद्री किनारे के अलावा देश के अन्य प्रदेशों के लोग भी कर सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां समुद्र का पानी नहीं उपलब्ध है वहां के लोग भी इसका उपयोग कर पायेंगे। उन्हे केवल साधारण पानी में नमक मिलाना होगा। इसके बाद वह पानी पूरी तरह समुद्री पानी की तरह लालटेन पर काम करेगा।

Next Story