अन्य

Deadliest Snakes In The World: ये हैं दुनिया के 5 सबसे जहरीले सांप, 2 मीटर दूर से फेंकता है जहर, डस ले तो बचना मुश्किल

Deadliest Snakes In The World: ये हैं दुनिया के 5 सबसे जहरीले सांप, 2 मीटर दूर से फेंकता है जहर, डस ले तो बचना मुश्किल
x
Venomous Snakes In The World: दुनिया में कुछ सर्प तो ऐसे हैं कि उनके काटने के बाद मौत निश्चित सी हो जाती है।

Deadliest Snake In The World: सर्प का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अगर सर्प जहरीला नहीं है फिर भी उसे देखते ही एक दहशत मन में घर कर जाती है। क्योंकि हमारे देश में कई तरह के सर्प पाए गए हैं जिनके डस लेने पर जीवन पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। या यूं कहे कि कई सर्प तो ऐसे हैं कि उनके काटने के बाद मौत निश्चित सी हो जाती है (Venomous Snake)। कोई बच जाए तो उसका बहुत बड़ा भाग्य है। दुनिया में एक ऐसा सर्प पाया जाता है जो 2 मीटर दूर से ही विष उगलता है। आइए जानें कुछ खास जहरीले सांपों के बारे में।

किंग कोबरा



King Cobra: जैसा कि इसके नाम में किंग शब्द लगा हुआ है। किंग मतलब राजा होता है यह तो सभी जानते हैं। इसके नाम के पहले किंग लगने का मतलब है कि यह सर्पों में जहरीले में भी सबसे जहरीला होता है। बताते हैं कि यह अपने शिकार को मारने के लिए 2 मीटर दूर से ही जहर फेंकता है। जिससे उसका शिकार अंधा हो जाता है।

किंग कोबरा की लंबाई 5 मीटर तक होती है। तथा यह 2 मीटर ऊपर तक उठा सकता है। इस सर्प से अन्य सर्प भी दूर भागते हैं। मुख्य तौर पर यह घने जंगलों में, दलदली इलाकों में तथा बांस और रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है।

इंडियन करैत



Indian Krait Snake: भारत में पाया जाने वाला इंडियन करैत बहुत ही जहरीला और खतरनाक होता है। यह गांव और जंगलों में मिलता है। यह बहुत जहरीला होता है। इसके काटने के बाद जीवन के मात्र 45 मिनट ही इलाज के लिए मिलता है। इस दौरान अगर सही उपचार मिल गया तो व्यक्ति बच जाता है अन्यथा मुश्किल है। 5 से 6 फीट लंबा होता है। इस सर्प की उम्र 10 से 17 साल के बीच बताई गई है।

रेसलर वाइपर



Wrestler Viper Snake: भारत में पाया जाने वाला रेसलर वाइपर नामक सर्प देश के अमूमन सभी इलाकों में मिल जाता है। इस सर्प में एक गुण पाया जाता है कि यह डसने से पहले यह फुसकारता है। यह सर्प पर रात के समय ज्यादा सक्रिय रहता है। इसे इंसानो का दुश्मन भी कहा जाता है। क्योंकि अब तक मनुष्य की सर्प से हुई मौत में इसका नाम सबसे आगे हैं। सबसे ज्यादा भारतीयों को इसी सर्प ने काटा है।

सा-स्केल्ड वाइपर



Saw-Scaled Viper Snake: यह भी बहुत खतरनाक सर्प है। इस सड़क की लंबाई 2.6 फिट होती है। भारत में पाए जाने वाले सांपों में बहुत ही खतरनाक सांप है। आमतौर रेतीली, चट्टानी और नरम मिट्टी वाले इलाके में पाया जाता है। यह भारत के अलावा अन्य देशों में भी पाया जाता है। इसके काटने से दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

इंडियन कोबरा



Indian Cobra Snake: इंडियन कोबरा जिसे आमतौर पर भारत में नाग के नाम से जाना जाता है। यह भी खतरनाक सांपों में से एक है। इसकी लंबाई लगभग 7 फिट होती है। इसके काटने पर मात्र 2 घंटे का समय उपचार के लिए मिलता है। इस सर्प के काटने से पूरा शरीर सुन हो जाता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story