अन्य

Most Expensive Fruit: क्या आपने कभी खाया है दुनिया का सबसे महंगा फल, एक किलो की कीमत 20 लाख रुपए है

Most Expensive Fruit: क्या आपने कभी खाया है दुनिया का सबसे महंगा फल, एक किलो की कीमत 20 लाख रुपए है
x
Most Expensive Fruit: आखिर इस फल में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत लाखों में है, जितने में ये फल आएगा उतने में तो एक घर बन जाए

Most Expensive Fruit: वैसे तो इस दुनिया में तरह-तरह के फल आपने देखें होंगे और उनमे से ज़्यादातर का स्वाद भी चखा होगा, गर्मी के मौसम में पकने वाले आम को फलों का राजा कहा जाता है लेकिन एक ऐसा भी फल है जिसे खरीदना आदम आदमी के बस में नहीं है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 20 लाख रुपए किलो है।

कौन का फल सबसे महंगा है

दुनिया का सबसे महंगे फल का नाम है है युबरी मेलोन (Yubari Melon) ये फल खरबूज की प्रजाति का फल है, ये फल इतना महंगा है कि कुछ समय पहले आधे-आधे किलो के 2 युबरी खरबूज को नीलाम किया गया था और इसे बेचने वाले को बदले में 20 लाख रुपए मिले थे। गर्मियों में हम सब ने खरबूज का खूब लुफ्त उठाया होगा लेकिन इस युबरी खरबूज को खाने का शौक सिर्फ अमीर लोगों के बस का है। असल में ये खरबूज हर कहीं नहीं उगता, ये पूरी दुनिया में सिर्फ जापान में उगाया जाता है वो भी इसकी उपज काफी कम होती है।

महंगा होने के बाद भी डिमांड

जितना महंगा ये फल है उस कीमत में 4 कमरों का अच्छा खासा एक घर बनाया जा सकता है, 20 लाख प्रति किलो बिकने वाले युबरी खरबूज की डिमांड काफी ज़्यादा है। ये खरबूज सूरज की रौशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हॉउस में उगाया जाता है। भारत में मिलने वाले खरबूज से करीब 1 लाख गुना महंगा खरबूज सिर्फ अमीरों के लिए उगाया जाता है।

इतना महंगा क्यों है

ऐसा नहीं है कि इस फल को खाने के बाद इंसान को अमरता मिल जाती है या बाकी फलों तुलना में इनके अंदर अधिक मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स हैं। ये फल जापान में प्रतिष्ठा दिखाने के लिए खरीदा और गिफ्ट किया जाता है। लोग अपनी अमीरी दिखाने के लिए उबरी खरबूज को खरीदते हैं.

Next Story