अन्य

Mosquito Bites: इन कारणों से मच्छर आपको ही चुनते हैं काटने के लिए, जानें

Mosquito Bites: इन कारणों से मच्छर आपको ही चुनते हैं काटने के लिए, जानें
x
Mosquito Bites: अक्सर लोगों के मुंह से यह सुनने में आता है कि जिस व्यक्ति का खून मच्छरों को भा जाता है उसे ज्यादा काटते हैं।

Mosquito Bites Reasons: कई बार देखा गया है कि कुछ लोगों को मच्छर जरूरत से ज्यादा काटते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें मच्छर एक बार भी नहीं काटते। मच्छरों के इस काटने और न काटने के पीछे क्या कारण हो सकता है। कई बार आमतौर पर लोगों के मुंह से यह सुनने में आता है कि जिस व्यक्ति का खून मच्छरों को भा जाता है उसे ज्यादा काटते हैं। लेकिन इसके पीछे एक कारण नहीं 4 प्रमुख कारण हैं। आइये जानें

कुछ लोगों को ही क्यों काटते हैं ज्यादा मच्छर? / ज्यादा मच्छर काटने के कारण / मच्छर काटने के कारण

Jyada Machchar Kyu Katte hain? / Machchar Katne ke karan?

खास ब्लड ग्रुप

कई रिसर्च में पाया गया है कि कुछ खास ब्लड ग्रुप के लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। उदाहरण के तौर पर बताया गया है कि जैसे "ओ" ब्लड ग्रुप के लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। वहीं बताया गया है कि मेटाबॉलिक रेट भी मच्छरों को प्रभावित करता है। देखा गया है कि प्रेग्नेंट और मोटे लोगों को ज्यादा मच्छर काटते हैं।

पसीने की महक

शायद आपको पता नहीं होगा कि मच्छरों में भी सूंघने की शक्ति होती है। अगर नहीं जानते हैं तो जान लें। मच्छर भी सूंघ सकते हैं। वह लैक्ट्रिक एसिड, अमोनिया और अन्य कंपाउंडस भी पहचान लेते हैं। ऐसे में पसीने से निकलने वाली बदबू अगर मच्छर को पसंद आ गई तो वह उस व्यक्ति के पास अवश्य पहुंचेगा और काटेगा।

स्किन

स्किन के ऊपर किए गए प्रयोग से यह पता चलता है कि स्किन के ऊपर मौजूद बैक्टीरिया मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिस व्यक्ति के शरीर में जितनी ज्यादा बैक्टीरिया चिपकी होंगी मच्छर कितना ज्यादा प्रभावित होकर उसके पास पहुंचेंगे। यह बात इस तरह भी पुष्ट होती है कि व्यक्ति के पैरों में ज्यादा बैक्टीरिया चिपके होते हैं। ऐसे में मच्छर भी ज्यादातर पैरों में ही काटते हैं।

गैस

देखा गया है कि मच्छर कार्बन डाइऑक्साइड गैस को बड़ी आसानी से पहचान लेते हैं और 15 मीटर दूर से मच्छर अपने निशाने को पहचान लेते हैं। और उसे जाकर अवश्य काटेंगे। कई बार ज्यादा तेजी से सांस लेने वाले व्यक्ति को भी मच्छर अवश्य काटते हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story