अन्य

Planet Like Earth: अंतरिक्ष में खोजा गया एक और ग्रह, जहां है जीवन की संभावना

Planet Like Earth: अंतरिक्ष में खोजा गया एक और ग्रह, जहां है जीवन की संभावना
x
Planet Like Earth: यह ग्रह रेड ड्वार्फ स्टार (Red Dwarf Star) यानी कि लाल बौना तारा के पास स्थित है।

Planet Like Earth: अंतरिक्ष के बारे में जानकारी रखने की शौकीन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि अभी तक आपने सुना होगा कि पृथ्वी में जीवन है हम यहीं अपना जीवन यापन भी कर रहे हैं। अब पृथ्वी की जीव यानी कि मनुष्य ने चांद और मंगल ग्रह पर जीवन की बात कही है। लेकिन हमारे अंतरिक्ष के वैज्ञानिकों ने एक और ग्रह की खोज की है जिसमें जीवन की संभावना पाई जा रही है। वह ग्रह मिल्की वे गैलेक्सी है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Scientist On Ross 508 B: पृथ्वी जैसी धरती की खोज कर रहे वैज्ञानिकों को पृथ्वी जैसा ग्रह (Planet Like Earth) मिला है। यह खगोलविद की अंतरिक्ष में जीवन (Life In Space) की तलाश करते हुए सौरमंडल (Solar System) के पीछे ही नहीं बल्कि मिल्की वे गैलेक्सी के पार पहुंच गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्रह रेड ड्वार्फ स्टार (Red Dwarf Star) यानी कि लाल बौना तारा का क्षेत्र है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह पर जीवन की उम्मीद है। यह ग्रह अपने रहस्य क्षेत्र से अंदर और बाहर घूमता रहता है। वैज्ञानिकों को संभावना है कि इसकी सतह पर पानी हो सकता है। जानकारी के अनुसार रॉस 508 बी (Ross 508 B) को सुबारू स्ट्रेटेजिक प्रोग्राम द्वारा सुबारू टेलीस्कोप पर इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग करके खोजा गया था।

पृथ्वी से इस ग्रह की दूरी

Ross 508b Distance To Earth: वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस खोजे गए नए ग्रह कि पृथ्वी से दूरी करीब 37 प्रकाश वर्ष है। साथ ही बताया गया है कि यह चारों ओर से तारों से घिरा हुआ है। यह ग्रह पृथ्वी के द्रव्यमान का 4 गुना है। वहीं बताया गया है कि पृथ्वी सूर्य की दूरी का 0.05 गुना है। वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी इस ग्रह की तस्वीर साफ नहीं आ पा रही है। जिसके लिए अभी और प्रयास करने होंगे।

कैसा होगा मौसम

Ross 508b Weather: इस नए ग्रह के मौसम के संबंध में बताया गया है कि यहां की परिस्थितियां जीवन के अनुरूप होगी। न ज्यादा की और न ही ज्यादा ठंड। अनुमान है कि कई जगह होंगे जहां का तापमान एकदम सामान्य हो सकता है। जिस तरह पृथ्वी मे कई ऐसे भू-भाग हैं यहां का तापमान सामान्य रहता है। साथ ही वैज्ञानिको का कहना है कि इस ग्रह के बारें में अभी और खोज करने की आवश्यकता हैं इसके बाद ही किसी निर्णायक नतीजे सामने आयेंगे।

Next Story