कटनी

अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने चार मजदूरों को रौंदा, एक मृत, तीन गंभीर

News Desk
8 March 2021 10:58 AM GMT
अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने चार मजदूरों को रौंदा, एक मृत, तीन गंभीर
x
कटनी। रेत के अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया गया है कि रेत का अवैध खनन करते ट्रैक्टर ने रात में रेत के ऊपर ही आराम कर रहे 4 युवकों को रौंद दिया। मिली जानकारी अनुसार माधवनगपर थाना प्रभारी दुर्गेश पटेल 20 वर्ष, संदीप केवट 22 वर्ष, सोनू केवट 23 वर्ष, निवासी रोहनिया व राहुल आदिवासी 30 वर्ष निवासी जोबी कला। ये सभी लोग रेत के उत्खनन के लिए महानदी के भिमपार के हिनौता घाट गए थे। रात करीब एक बजे ट्रैक्टर हिनौता की तरफ से आया। इसमें दुर्गेश पटेल की मौत हो गई। उसकी कमर से ट्रैक्टर चढ़ गया। चालक की तलाश की जा रही है।

बताया जाता है कि रात में बिना लाइट के ट्रैक्टर चलाते हैं। अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाते हैं। जानकारी के अनुसार यहां पर रेत का अवैध रूप से स्टॉक भी किया गया है। मामले में खनिज विभाग उदासीन रवैया अपनाए हैं। इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रहीं है। घटना के बाद खनिज विभाग द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है। रेत का अवैध उत्खनन किस तरह जिले में किया जा रहा है और खनिज विभाग मौन है।

Next Story