कटनी

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस: एक दिन के लिए कटनी कलेक्टर बनेगी अर्चना

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस: एक दिन के लिए कटनी कलेक्टर बनेगी अर्चना
x
कटनी । अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटनी जिले की कलेक्टर ने एक दिन के लिए अपना प्रभार अर्चना केवट को देने का फैसला लिया। इस अर्चना केवट को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सम्मानित कर चुके हैं। एक दिन की कलेक्टर अर्चना आज जहां बैठको ंमें हिस्सा लेगी तो वही वह विभाग में होने वाले कार्यों का भी मूल्यंाकन करेंगी।

कटनी के वर्तमान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि अर्चना एक दिन की कलेक्टर को तौर पर विभिन्न विभागों का कमाकाज देखेंगी। उन्होने बताया कि वह बैठकों में हिस्सा लेगी। उन्होने बताया कि अर्चना का एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से कलेक्टर बनाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को जागरुक करना है। ऐसा करने से मनोबल बढता है तो वहीं विभागों में होने वाले कार्यों के सम्बंध में जानकारी मिलती है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इस कटनी की बेटी अर्चना केवट को सम्मानित किया था। जिसमें अर्चना के शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की जवाबदारी सीएम शिवराज ने लिया था वही 51 हजार रुपये का नगत पुरस्कार दिया था।

अर्चना केवट जिले की कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम महगांव की निवासी है। अर्चना ने आपराधिक तत्वों का सामना कर साहस का परिचय दिया है। घटना के सम्बंध के अनुसार अर्चना अपने पिता के साथ खलवारा बस स्टैण्ड से लौट रही थी। रास्ते में दो शराबी युवक लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे।

इस पर अर्चना ने उन शराबियों का समान किया था तथा पुलिस से मिलकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। इसके अलावा अर्चना ने एक बार मोटरसाइकिल सवार मनचलों को भी सबक सिखाया था।

इन मनचलों को गांव वालों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। अर्चाना की इस बहादुरी की जानकारी होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सम्मानित किया था।

Next Story