कटनी

व्यवस्था को बेहतर करने कलेक्टर ने मांगा सुझाव, डबल लॉक केन्द्र का किया निरीक्षण

Katni MP News
x
Katni MP News: कटनी जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद ने मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्र का निरीक्षण किया।

Katni MP News: कटनी जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद ने मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने हाल ही में जिले काके रैक से प्राप्त यूरिया खाद के गोदाम में किए जा रहे भंडारण कार्य को भी देखा। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा की। साथ ही मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने का सुझाव भी मांगा। किसानों ने कलेक्टर से कहा हम सभी खाद वितरण की व्यवस्था से संतुष्ट है। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियां को निर्देषित किया कि किसानां को उर्वरक हर हाल में मिले। कोई भी किसान खाद की कमी से परेशान न हो इसकी व्यवस्था करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

खोले गए तीन नगद काउंटर

बताया गया है कि डबल लॉक केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान कलेक्टर को यहां कुछ अव्यवस्था दिखी। जिस पर कलेक्टर ने डबल लॉक केन्द्र पर खाद विक्रय के लिए तीन नगद काउंटर खोलने का निर्देश दिया। इसका फायदा यह हुआ कि जहां किसान को भीड़ से राहत मिलेगी वहीं वह आसानी से नगद राशि देकर उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

यहां की भी देखी व्यवस्था

डबल लॉक केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने कटनी शहर के घंटाघर स्थित विपणन सहकारी समिति पहुंचकर खाद वितरण कार्य को देखा। कलेक्टर ने तेवरी स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित का भी निरीक्षण किया। यहां मौजूद रहे सहायक समिति प्रबंधक ने उर्वरक की उपलब्धता की बात कलेक्टर से कही। इस दौरान एसडीएम प्रिया चंद्रावत, डीएमओ अमित तिवारी, उप संचालक कृषि एके राठौर, सहायक आयुक्त सहकारिता, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story