कटनी

कटनी में कुएं में उतरे 4 किसानों की दम घुटने से मौत, पसरा मातम

Aaryan Puneet Dwivedi
26 July 2024 6:49 PM IST
कटनी में कुएं में उतरे 4 किसानों की दम घुटने से मौत, पसरा मातम
x
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक घटना में चार किसानों की कुएं में दम घुटने से मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक घटना में 4 किसानों की कुएं में दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात NKJ थाना क्षेत्र के जुहली गांव में हुई।

बताया जा रहा है की रामकुमार दुबे नामक एक किसान अपने खेत में लगे कुएं में सबमर्सिबल पंप डालने के लिए उतरा था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके भतीजे निखिल दुबे, राजेश कुशवाहा और देवेंद्र उर्फ पिंटू कुशवाहा भी एक-एक करके कुएं में उतरे लेकिन वे भी बेहोश हो गए।

माना जा रहा है कि कुएं में ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस होने के कारण इन चारों की दम घुटने से मौत हो गई।

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। रात करीब 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों के परिवारों में कोहराम

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामकुमार दुबे अविवाहित थे और उनके परिवार में उनकी मां और बड़ा भाई हैं। निखिल दुबे आईटीआई कर रहा था और खेती में अपने पिता की मदद करता था। राजेश कुशवाहा खेती करता था और उसकी दो साल की बेटी है। देवेंद्र उर्फ पिंटू कुशवाहा राजेश कुशवाहा का चचेरा भाई था।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इधर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए देने की घोषणा की है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story