कटनी

कटनी नगर निगम कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक ने लगाईं फांसी, मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:56 AM GMT
कटनी नगर निगम कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक ने लगाईं फांसी, मौत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

कटनी। कटनी नगर निगम में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ कैलाश तिवारी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया है। उनके बेटे रवि का कहना है कि पापा घर में आए दिन मम्मी से ऑफिस में चल रहे तनाव का जिक्र करते थे।

हाल ही में उनको नगर निगम के अधीक्षक पद से हटा दिया गया था तब से वे काफी परेशान थे। कार्यालय अधीक्षक के इस आत्मघाती कदम से नगर निगम के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। इस घटना के बाद कांग्रेसी नेताओं ने निगम कमिश्नर और महापौर के पर आरोप लगाए है कि कर्मचारियों से अधिक कार्य लिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारी परेशान है। वहीं महापौर ने इस तरह के आरोपों को निराधार बताया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story