
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- कानपुर
- /
- कानपुर में भीषण हादसा:...
कानपुर में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 27 की मौत, कई घायल

उत्तरप्रदेश के कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में गिर गई. घटना में अब तक 27 लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहें हैं. मृतकों में 11 बच्चे भी शामिल हैं. इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है. वही घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी.
बताया जा रहा है कि कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे. ट्राली में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे. वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर तालाब में जा गिरी.
जानकारी के अनुसार, कानपुर साढ इलाके में यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी. घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं. कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है. राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया.
कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर कहना है कि अभी हम सभी को हॉस्पिटल भेज रहे हैं, जहां डॉक्टर कुछ लोगों का ट्रीटमेंट कर रहे हैं. डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे. वहीं सूचना के बाद आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार और जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आनंद तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.
कानपुर हादसे में मृतकों की सूची
- मिथलेश पत्नी रामसजीवन
- केशकली पत्नी देशराज
- किरन पुत्री शिवनारायण
- पारुल पुत्री रामाधर
- अंजली पत्नी रामसजीवन
- रामजानकी
- लीलावती पत्नी रामदुलारे
- गुड़िया पत्नी संजय
- तारा देवी पत्नी टिल्लू
- रबी पुत्र शिवराम
- जयदेवी पत्नी शिवराम
- मायावती पत्नी रामबाबू
- सुनीता पुत्री प्रहलाद
- सिवानी पुत्री स्व. रामखिलावन
- फूलमती पत्नी स्व. सियाराम
- रानी पत्नी रामशंकर
- राजू निषाद
- अनिता देवी पत्नी बीरेंद्र सिंह
- सान्वी पुत्री कल्लू
- शिवम पुत्र कल्लू
- नेहा पुत्री सुंदरलाल
- मनीषा पुत्री रामदुलारे
- ऊषा पत्नी ब्रजलाल
- गीता सिंह पत्नी शंकर सिंह
- रोहित पुत्र रालदुलारे
पीएम मोदी ने घटना को लेकर जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि कानपुर में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए. हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है. वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.
वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने घटना को लेकर दुख जताया है. राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.'
कानपुर हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा कि 'कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है. डीएम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है. इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है.'
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




