कानपुर

Money Heist के तर्ज पर बैंक में चोरी: 8 फीट लंबी, 4 फीट चौड़ी सुरंग बनाई, SBI के स्ट्रांग रूम में घुसे और उड़ा ले गए करोड़ों का सोना

Aaryan Puneet Dwivedi
24 Dec 2022 11:44 AM IST
SBI के स्ट्रांग रूम में घुसे और उड़ा ले गए करोड़ों का सोना
x

SBI के स्ट्रांग रूम में घुसे और उड़ा ले गए करोड़ों का सोना

स्पेन की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तरह उत्तरप्रदेश के कानपुर में SBI बैंक में चोरी की वारदात की गई है. चोरों ने 8 फीट लंबी, 4 फीट चौड़ी सुरंग बनाई, CCTV बंद किए और स्ट्रांग रूम में घुसकर एक करोड़ से अधिक का सोना पार कर दिया.

स्पेन की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तरह उत्तरप्रदेश के कानपुर में SBI बैंक में चोरी की वारदात की गई है. चोरों ने 8 फीट लंबी, 4 फीट चौड़ी सुरंग बनाई, CCTV बंद किए और ड्रिलिंग मशीन से फर्श तोड़कर स्ट्रांग रूम में घुसकर एक करोड़ से अधिक का सोना पार कर दिया.

मनी हाइस्ट की तरह कानपुर के State Bank में चोरी

स्पेन की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट तो आपने देखी ही होगी. यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज रह चुकी है. जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी चोरी के बारे में दिखाया गया है. इसका मास्टरमाइंड एक प्रोफेसर होता है. जो 25 सालों तक दुनिया की सबसे बड़ी लूट का प्लान करता है. इसके बाद अपने दोस्तों को चोरी करने के लिए 6 महीने की ट्रेनिंग देते हैं. कई किलोमीटर की सुरंग बनाकर पूरे स्पेन का पैसा और सोना चुरा लेते हैं. इसी तरह कुछ उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी स्थित SBI बैंक में हुआ.

कानपुर जिले के सचेंडी स्थित SBI बैंक में चोरों ने 8 फीट लंबी, 4 फीट चौड़ी सुरंग बनाई, CCTV बंद किए और ड्रिलिंग मशीन से फर्श तोड़कर स्ट्रांग रूम में घुसकर 2 किलो से अधिक (एक करोड़ रुपए) का सोना पार कर दिया. यह पूरा काम इतने सफाई से किया गया, की किसी को भी भनक तक नहीं लग पाई.

ऐसे हुई स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सोने की चोरी

सुरंग बनाई, जो सीधे स्ट्रांग रूम में जाकर खुली

SBI बैंक के पिछले हिस्से में चोरों ने सुरंग बनाने का काम शुरू किया. उन्होंने 8 फीट लंबी, 4 फीट चौड़ी सुरंग बनाई, जो सीधे बैंक के स्ट्रांग रूम में जाकर खुली. चोरों ने बचाव के लिए CCTV बंद कर दिए और इतनी सफाई से काम किया कि न अलार्म बजा और न किसी को कानोकान खबर हुई. उन्होंने बैंक के स्ट्रांग रूम में रखा 2 किलो सोना पार कर दिया, जबकि लाखों के कैश को हाथ भी नहीं लगाया. इस बात की जानकारी गुरुवार को सुबह हुई.

सोना उठाया, कैश छुआ तक नहीं

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड मौके पर पहुंचकर जांच की. यहां एक रोचक बात यह निकली कि गोल्ड के ठीक बगल में एक और पेटी रखी थी. इसमें 35 लाख रुपए थे, लेकिन चोरों ने उसे छुआ तक नहीं. पुलिस का मानना है कि बैंक के अंदर ड्रिल करने और सोना चुराने में ही चोरों को ज्यादा समय लग गया होगा, इसीलिए उन्होंने कैश को छोड़ दिया.

20 दिन पहले दिवाल में चुनवाया गया था गोल्ड

मैनेजर ने बताया की घटना के 20 दिनों पहले ही गोल्ड और कैश सेफ के लिए दिवाल बनवाई गई थी और दोनों को उस दिवाल में चुनवा दिया गया था. इस दीवाल के निर्माण के लिए कुछ मजदूर आए थें, जो स्ट्रांग रूम में थें, ये मजदूर शक के दायरे में हैं. पुलिस उनसे पूछताछ करेगी. वहीं मैनेजर ने बताया कि बैंक काफी पुराना है, इसकी दीवारें भी पुरानी हैं, इसलिए तोड़ने में आसानी हुई होगी.

15 दिन पहले 11 CCTV कैमरे लगाए, सभी बंद मिले

मनी हाइस्ट के प्रोफेसर की तरह ही चोरों ने बैंक के सारे CCTV कैमरे बंद कर दिए थे. बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक में 15 दिन पहले ही 11 CCTV कैमरे लगाए गए थे. वारदात वाली रात अचानक कैमरों ने काम करना बंद कर दिया. इससे पुलिस का शक और गहरा गया कि आखिर ये कैमरे ठीक चोरी से पहले कैसे बंद हो गए.

बैंक की पूरी डिजाइन की जानकारी थी

चोरों की प्लानिंग इतनी सटीक थी कि वे बैंक में घुसने के लिए सुरंग बनाते हैं. वह सीधे स्ट्रांग रूम में जाकर खुलती है. वे फर्श तोड़ते हैं फिर चोरी करते हैं और वहीं से वापस लौट लौट जाते हैं.

15 फिंगर प्रिंट से चोर तक पहुंचने की कोशिश

स्ट्रांग रूम की जांच के दौरान टूटे हुए गोल्ड सेफ से 9 और छह CCTV कैमरों पर फिंगर प्रिंट मिले. पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट की मिलान शुरू कर दी है. बैंक के स्ट्रांग रूम तक कुछ खास कर्मचारी ही पहुंच सकते थे. सिर्फ यही नहीं, बैंक में पिछले 20 दिन में कई फेरबदल हुए हैं. इनकी जानकारी भी चोरों को थी. अब पुलिस को बैंक स्टॉफ पर शक है. इसीलिए पुलिस एक-एक कर्मचारी की लोकेशन और कॉल डिटेल जांच रही है.

11 बजे तक बैंक में कर्मचारी थे बैंक

मैनेजर नीरज ने बताया कि बैंक में करीब 15 दिनों से ऑडिट चल रहा है. इसके चलते रात करीब 11 बजे तक ऑडिट टीम और कुछ बैंक कर्मचारी थे. उन्होंने बताया कि यह 1969 की SBI ब्रांच है। साल 1997 में भी यहां सोने की चोरी हुई थी.

सोना लेकर जाने के लिए चोरों के गाड़ी लेकर आने का शक

पुलिस ने कानपुर के बॉर्डर एरिया को ब्लॉक किया गया है. बैंक की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग हो रही है. क्योंकि, इतना सोना लेकर जाने के लिए बदमाशों को बड़ी गाड़ी की जरूरत होगी. ऐसे में संदिग्ध गाड़ियों को बाजार के सीसीटीवी में पुलिस की एक टीम ढूंढ रही है. ताकि चोरों के बारे में पता लगाया जा सके.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story