Jobs

RISF Recruitment 2023: औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए निकली वैकेंसी, भर्ती से जुड़ी खास बातें जान लें

Sanjay Patel
2 Aug 2023 6:35 AM GMT
RISF Recruitment 2023: औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए निकली वैकेंसी, भर्ती से जुड़ी खास बातें जान लें
x
RISF Recruitment 2023: राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Industrial Security Force के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023 में RISF Recruitment 2023 के लिए घोषणा की थी।

RISF Recruitment 2023: राजस्थान सरकार द्वारा Central Industrial Security Force की तर्ज पर Rajasthan Industrial Security Force Recruitment 2023 के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023 में RISF Recruitment 2023 के लिए घोषणा की थी। जिसके तहत Rajasthan Industrial Security Force Vacancy 2023 के लिए कुल 3072 रिक्त पदों पर RISF Bharti 2023 का आयोजन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी Rajasthan Industrial Security Force Notification 2023 जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

RISF Recruitment 2023 Apply Online:

राजस्थान आरआईएसएफ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन विस्तृत RISF Notification 2023 जारी होने के बाद प्रारंभ हो जाएंगे। अभी तक केवल RISF Bharti 2023 की मंजूरी प्रदान की गई है। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2023 के लिए एजेंसी को नियुक्त कर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन से संबंधित जानकारी के लिए Rajasthan Industrial Security Force Notification 2023 को जरूर देखें।

Rajasthan Industrial Security Force Recruitment 2023 Latest News:

यहां पर आपको बता दें कि राजस्थान इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स 2023 के तहत राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन का गठन किया जाएगा। जिसमें भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ और बालोतरा में राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय रहेगा। राजस्थान में तीन मुख्यालयों पर सभी जिलों को बांटा गया है। उन्हीं के अनुसार पदों का सृजन किया गया है।

Districts & Registered Units of Battalions:

राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2023 के तहत तीन जिलों में मुख्यालय घोषित किए जाएंगे। मुख्यालय के अधीन निम्न प्रकार से जिलों का वर्गीकरण किया गया है। भिवाड़ी बटालियन (पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां-381694): भिवाड़ी मुख्यालय के अंतर्गत जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, टांक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर को शामिल किया गया है। चित्तौड़गढ़ बटालियन (पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां 239339): चित्तौड़गढ़ मुख्यालय के अंतर्गत भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी को शामिल किया गया है। बालोतरा बटालियन (पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां-353528): बालोतरा मुख्यालय के अंतर्गत जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालोर, सिरोही व जैसलमेर को शामिल किया गया है।

Rajasthan Industrial Security Force Notification 2023 PDF:

राजस्थान में बजट घोषणा में राजस्थान की औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए Rajasthan Industrial Security Force का गठन किया जा रहा है। नई विभाग की घोषणा में पदों की घोषणा भी की गई है। Rajasthan Industrial Security Force Recruitment 2023 कुल 3072 पदों पर जारी किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही RISF Bharti 2023 नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Rajasthan Industrial Security Force Vacancy Details 2023:

राजस्थान आरआईएसएफ भर्ती 2023 के तहत 3072 पदों पर भर्ती का आयोजन जाएगा। जिसमें पदों की संख्या इस तरह से रहेगी। बटालियन कमांडेंट RISF Battalion Commandant Recruitment 2023 के 3 पद, डिप्टी कमाण्डेंट RISF Deputy Commandant Vacancy 2023 के 3 पद, सहायक कमाण्डेंट RISF Assistant Commandant Bharti 2023 के 30 पद, कम्पनी कमाण्डेंट RISF Company Commandant Recruitment 2023 के 27 पद, प्लाटून कमाण्डर RISF Platoon Commander Vacancy 2023 के 135 पद, हेड कांस्टेबल RISF Head Constable Bharti 2023 के 600 पद, कांस्टेबल RISF Constable Recruitment 2023 के 2202 पद, सहायक लेखाधिकारी RISF Assistant Accountant Bharti 2023 के 3 पद, कनिष्ठ लेखाकार RISF Junior Accounts Officer Vacancy 2023 के 3 पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी RISF Assistant Administrative Officer Vacancy 2023 के 3 पद, सूचना सहायक RISF Information Assistant Vacancy 2023 के 3 पद, चिकित्सक RISF Doctor Bharti 2023 के 3 पद, नर्स RISF Nurse Recruitment 2023 के 3 पद, वरिष्ठ सहायक RISF Senior Assistant Vacancy 2023 के 6 पद, चपरासी RISF Peon Bharti 2023 के 6 पद, कनिष्ठ सहायक RISF Junior Assistant Recruitment 2023 के 12 पद, कुक RISF Cook Vacancy 2023 के 30 पद रहेंगे।

RISF Vacancy 2023 Age Limit:

Rajasthan Industrial Security Force Vacancy 2023 के लिए आयु सीमा की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी। Rajasthan RISF Bharti 2023 के लिए अभी तक एजेंसी को नियुक्त नहीं किया गया है। जैसे ही एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा Rajasthan RISF Bharti 2023 Application Fee की जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।

Next Story