Jobs

UP BC Sakhi Yojana Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना भर्ती 2023, 10वीं पास महिलाएं भर सकती हैं आवेदन

Sanjay Patel
17 Aug 2023 7:53 AM GMT
UP BC Sakhi Yojana Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना भर्ती 2023, 10वीं पास महिलाएं भर सकती हैं आवेदन
x
UP BC Sakhi Yojana Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की दसवीं पास महिलाओं के लिए 1544 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

UP BC Sakhi Yojana Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने UP BC Sakhi Yojana 2023 के अंतर्गत उत्तरप्रदेश राज्य की दसवीं पास महिलाओं के लिए 1544 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। उत्तर प्रदेश बीसी सखी भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिलाएं विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSRLM UP BC Sakhi Online Form जमा कर सकती हैं। जिसके लिए 26 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। UP BC Sakhi Bharti 2023 की विभागीय विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां यहां पर दी जा रही हैं।

UP BC Sakhi Yojana Recruitment 2023 Posts:

UP BC Sakhi Yojana Recruitment 2023 का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य की प्रतिभाशाली महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ऐसी महिलाएं जो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से दसवीं उत्तीर्ण हैं वह यूपीएसआरएलएम द्वारा जारी यूपी बीसी सखी योजना 2023 वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकती हैं। यहां पर यूपी बीसी सखी के लिए कुल 1544 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं।

UP BC Sakhi Vacancy 2023 Qualification:

UPSRLM BC Sakhi Notification 2023 के लिए विभाग द्वारा यह क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि इस वैकेंसी में अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

Uttar Pradesh BC Sakhi Yojana Eligibility Criteria:

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश का ही नागरिक होना चाहिए। यूपी बीसी सखी योजना का लाभ केवल महिलाएं ही ले सकती हैं। इस योजना के लिए महिलाओं के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्तर प्रदेश बीसी सखी पदों पर जिन महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन अभ्यर्थियों को राज्य सरकार निर्धारित मानदेय के आधार पर प्रतिमाह वेतन का भुगतान करेगी।

UP BC Sakhi Yojana 2023 Benefits:

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना को उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाओं के लिए शुभारंभ किया गया है। प्रत्येक सखी को रोजगार प्रशिक्षण के लिए सरकार 74 हजार रुपए खर्च करेगी। इस योजना के तहत गांवों में बैंकिंग जागरुकता पर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सभी महिलाओं को नौकरियां और कर्तव्य उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का लाभ 58 हजार से अधिक महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी लाभार्थियों को हर महीने 4 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

UP BC Sakhi Yojana 2023 How to Apply:

यूपी बीसी सखी योजना 2023 भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक महिलाएं यूपीएसआरएलएम की ऑफिशियल वेबसाइट upsrlm.org या UP BC Sakhi App पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले आवेदन सबमिट कर सकते हैं। UP BC Sakhi Yojana Registration Form के लिए इन निर्देशों का पालन करना होगा। सबसे पहले विभागीय विज्ञापन लिंक को क्लिक कर भर्ती से जुड़ी जानकारी का अवलोकन करें। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म को क्लिक करें। मुख्य पृष्ठ पर “UP BC Sakhi Yojana Online Form” लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नई विंडो ओपन होगी जिसमें आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थी चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

Next Story