Jobs

UPRVUNL Vacancy 2022: यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, विद्युत विभाग में निकली भर्ती

UPRVUNL Vacancy 2022
x
UPRVUNL Technical Grade 2 Vacancy 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी अफसर (UP Government Job 2022) बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है।

UPRVUNL Technical Grade 2 Vacancy 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी अफसर (UP Government Job 2022) बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Uttar Pradesh Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited) ने टेक्निकल ग्रेड 2 (Technical Grade 2) के 128 पदों के भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे गई डिटेल्स पढ़कर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

UPRVUNL Technical Grade 2 Vacancy 2022:

जानिए पदों के बारे में:

उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में टेक्निकल ग्रेड 2 के 128 पदों पर भर्ती की जानी है पदों पदों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

  • Technical Grade 2 Mechanical: 57 पद
  • Technical Grade 2 electrical: 59 पद
  • Technical Grade 2 instrument: 12 पद

जानिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?

उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में ग्रेड 2 की भर्ती भर्ती के के लिए अगर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बात की जाए तो इसके लिए उम्मीदवारों को विज्ञान और गणित विषय में हाईस्कूल पास किया जाना अनिवार्य है, संबंधित आईटीआई ट्रेड का सर्टिफिकेट होना जरूरी है, सीसीसी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    UPRVUNL Technical Grade 2 Vacancy 2022:

  • आवेदन करने की तारीख: 12 जुलाई 2022
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 5 अगस्त 2022
  • आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 12 जुलाई 2022
  • परीक्षा की तारीख: जल्द जारी की जाएगी
  • एडमिट कार्ड: जल्द जारी किया जाएगा

उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Uttar Pradesh Vidyut Utpadan Nigam Limited Recruitment 2022 Age Limit) की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल तो वही उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 निर्धारित की गई है. इसके अलावा उम्र सीमा में छूट भी दी गई है जिसे जाने के लिए आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना पड़ेगा.
  • इसकी ऑफिशल वेबसाइट है uprvunl.org
  • दी गई वेबसाइट में जाकर फॉर्म पर अपनी डिटेल्स, फोटो, साइन, आईडी प्रूफ और अन्य डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा
  • आवेदन फॉर्म जमा जमा करने से पहले अपना पूरा फॉर्म एक बार जरूर चेक कर ले

Next Story