Jobs

Sarkari Naukari 2021: MP High Court में 708 पदों में निकली सीधी भर्ती, 10वीं पास ऐसे करें आवेदन

Aaryan Puneet Dwivedi
7 Nov 2021 12:57 PM IST
SSC CGL 2021 22 notification
x
MP High Court Recruitment 2021: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में ग्रुप डी (Group D) पदों पर भर्ती निकली है.

MP High Court Recuritment 2021: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में ग्रुप-डी पदों (mp high court recuitment for group-d posts) के लिए सीधी भर्ती (Direct recruitment) निकाली गई है. 8वीं और 10वीं पास कैंडिडेट इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती (Sarkari Naukari) 708 पदों के लिए निकाली गई है.

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में ग्रुप-डी पदों (mp high court recuitment for group-d/class-4 posts) में भृत्य/वॉचमैन/वाटर कैरियर, स्वीपर, माली और ड्राइवर पदों के लिए सीधी भर्ती के लिए आवेदन मगाए गए हैं. ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है जबकि वॉचमैन/वाटर कैरियर, स्वीपर और माली पदों के लिए 8वीं पास न्यूनतम आर्हता रखी गई है. इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2021 से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2021 तक है.

MP High Court Group-D Recruitment में इन पदों के लिए होगी भर्ती

  1. ड्राइवर - 69 पद
  2. भृत्य/वॉचमैन/वाटर कैरियर - 475 पद
  3. स्वीपर - 113 पद
  4. माली - 51 पद

कुल - 708 पद

MP High Court Group-D Recruitment आवेदन की तिथि

  • आवेदन तिथि - 9 नवंबर 2021
  • अंतिम तिथि - 24 दिसंबर 2021

MP High Court Group-D Recruitment के लिए वांछित शैक्षणिक आर्हता

  1. ड्राइवर - 10वीं पास (LMV का वैध ड्राइविंग लाइसेंस)
  2. भृत्य/वॉचमैन/वाटर कैरियर - 8वीं पास
  3. स्वीपर - 8वीं पास
  4. माली- 8वीं पास

(सभी अभ्यर्थियों के पास जिला रोजगार कार्यालय (District Employment Office) का जीवित रोजगार पंजीयन (Employment Registration) होना आवश्यक है.)

MP High Court Group-D Recruitment आयु सीमा

न्यूनतम - 18 वर्ष

अधिकतम - 40 वर्ष

(आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.)

MPHC Group D Recruitment भर्ती प्रक्रिया

इन पदों पर किसी भी तरह की एग्जाम नहीं होगी. बल्कि सीधी भर्ती (Direct Recruitment) होगी. उम्मीदवारों कों चयन इंटरव्यू (Interview) के आधार पर होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो कि 30 अंकों का होगा. इसी के आधार पर सफल उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. हालांकि अभी तक इंटरव्यू के तारीखों की घोषणा नहीं की गई है.

MPHC Class 4 वेतनमान (Salary)

ड्राइवर, भृत्य, वाटर कैरियर, वॉचमैन, स्वीपर और माली पदों के लिए वेतनमान आकस्मिक निधि से वेतनभोगी कर्मचारी/ कलेक्टर रेट पर होगा.

आवेदन से संबंधित आवश्यक लिंक

  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट : mphc.gov.in
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की भर्ती/रिजल्ट की ऑफिसियल वेबसाइट : mphc.gov.in/recruitment-result
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा Class-4 के लिए जारी अधिसूचना (Notification) के लिए यहां क्लिक करें.
  • जिला रोजगार पंजीयन कार्यालय में नवीन रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, या पंजीयन की स्थिति के लिए ऑफिसियल लिंक : mprojgar.gov.in/
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story