
RPSC 2nd Grade Result 2023: राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के एक और विषय का रिजल्ट जारी, देखें...

RPSC 2nd Grade Result 2023
RPSC 2nd Grade Result 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत गणित विषय के पदों के लिए ग्रुप डी के प्रथम पत्र GK और द्वितीय पत्र मैथ्स की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 (Senior Teacher Competitive Exam 2022) के लिए प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान (GK) का एग्जाम 29 जनवरी और द्वितीय प्रश्न पत्र मैथ्स (लिखित परीक्षा / ऑब्जेक्टिव टाइप) की परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर को किया गया था.
RPSC द्वारा टीएसपी क्षेत्र के 15 उम्मीदवारों को और नॉन-टीएसपी के 905 उम्मीदवारों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में अस्थाई तौर पर सम्मिलित किया गया था.
RPSC 2nd Grade Answer Key 2023: 4 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
राजस्थान राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा के प्रश्न-पत्रों की मॉडल उत्तर कुंजियां सोमवार को वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई थी. यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 2 से 4 अगस्त 2023 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है. आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को ग्रुप-ए की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं ग्रुप-बी की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




