Jobs

Agniveer Recruitment Result 2023: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड, 240 लड़कियों का हुआ सिलेक्शन

Sanjay Patel
25 May 2023 9:53 AM GMT
Agniveer Recruitment Result 2023: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड, 240 लड़कियों का हुआ सिलेक्शन
x
Agniveer Recruitment Result 2023: भारतीय सेना द्वारा द्वारा अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल हुए थे वह अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Agniveer Recruitment Result 2023: भारतीय सेना द्वारा द्वारा अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल हुए थे वह अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें इंडियन आर्मी (Indian Army) की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। जहां वह रिजल्ट (Indian Army Agniveer Result 2023) चेक कर सकेंगे।

682 बेटियों ने किया था आवेदन

अग्निवीर भर्ती के तहत पहली बार महिला मिलिट्री पुलिस के लिए आवेदन मंगाए गए थे। जिसमें वाराणसी सहित पूर्वांचल के 12 जिलों से 682 बेटियों ने अपना आवेदन पत्र भरा था। जिसमें से 240 बेटियों का सिलेक्शन हुआ है। अग्निवीर कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को प्रारंभ हुआ थी। ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को खत्म हुई थी। जिसके रिजल्ट इंडियन आर्मी द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों का अग्निवीर भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस दो फेज में पूरा होगा। पहले कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के बाद रैली स्थल पर एआरओ द्वारा भर्ती रैली का आयोजन होगा।

अग्निवीर भर्ती रिजल्ट डाउनलोड प्रोसेस

Agniveer Vacancy Result 2023 अग्निवीर भर्ती का परिणाम भारतीय सेना द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसमें 240 बेटियों ने भी बाजी मारी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले इंडियन आर्मी (Indian Army) की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। जहां होम पेज पर Agniveer Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब यहां अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें। अब Indian Army Agniveer Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। जिसको अभ्यर्थी डाउनलोड कर आगे की जरूरत के हिसाब से इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

Next Story