Jobs

पहली बार नए तरीके से होगी भर्ती: पुलिस मुख्यालय सिपाहियों की करेगा नियुक्ति

Police Recruitment
x
झारखंड में उत्पाद विभाग में खाली पड़े सिपाहियों के 589 पदों पर अब पुलिस मुख्यालय नियुक्ति करेगा।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जल्द एक बार फिर नया अवसर सामने आने वाला है। झारखंड में उत्पाद विभाग में खाली पड़े सिपाहियों के 589 पदों पर अब पुलिस मुख्यालय नियुक्ति करेगा।

जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग ने ही नियुक्ति के लिए मुख्यालय से अनुरोध किया था। मुख्यालय अभ्यर्थियों का फिजिकल चयन कर विभाग को सूची सौंप देगा। राज्य में ऐसा पहली बार होगा, जब उत्पाद विभाग के सिपाहियों की नियुक्ति पुलिस मुख्यालय करेगा। मुख्यालय ने गृह विभाग से नियुक्ति पर होने वाले खर्च की राशि मांगी थी। लेकिन गृह विभाग ने कहा कि यह खर्च उत्पाद विभाग ही वहन करेगा।

बता दें की राज्य गठन के बाद से ही उत्पाद विभाग सिपाहियों की कमी से जूझ रहा है।इससे सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला विभाग पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहा है। हालत यह है कि विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की तुलना में महज 17.82 फीसदी पद ही भरे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा जरूरी उत्पाद सिपाही के 622 पदों में से सिर्फ 33 सिपाही ही कार्यरत हैं। उत्पाद उपायुक्त के चार पद हैं. लेकिन सभी खाली पड़े हैं। कुल स्वीकृत 1066 पदों में से 178 पर अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त हैं. जबकि 888 खाली पड़े हैं।

Next Story