
SSC JE Paper 2: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड ssc.nic.in

SSC JE Paper 2: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए पेपर 2 का एडमिट कार्ड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी कर दिया गया है। पेपर 1 परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी को किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जेई पेपर 2 डेट
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जेई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त को प्रारंभ की गई थी। एसएससी जेई पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 14 से 16 नवंबर को किया गया था। जेई पेपर 1 का परिणाम 18 जनवरी को एसएससी द्वारा जारी किया गया था। अब 26 फरवरी को एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।
एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रोसेस
एसएसी जेई पेपर 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। जहां वेबसाइट के होम पेज पर latest updates पर जाएं। अब यहां पर SSC JE Paper 2 Admit Card 2023 के लिंक पर जाना होगा। जहां अपने जोन के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें। यहां अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। अब सबमिट पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा। जिसको अभ्यर्थी डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।




