
एमपी सरकार का ऐलान: चयनित शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर! TET की अवधि अब 3 साल

MP Teacher Posting List 2022
MP Teacher Eligibility Test (MP TET): चयनित शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा भर्ती नियम- 2018 में संशोधन कर दिया है। इस संबंध में 11 मार्च 2022 को प्रकाशित राजपत्र के अनुसार उक्त परीक्षा की वैधता की समयावधि अब तीन वर्ष कर दी गई है, जो पहले दो वर्ष तय थी।
दरअसल, दो वर्ष की समयावधि 28 दिसंबर 2021 को खत्म हो गई थी। बता दें, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा आयोजित मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2018 (MP Teacher Eligibility Test - 2018) में चयनित प्रतीक्षा सूची (Selected Waiting List) वाले अभ्यर्थी पदस्थापना के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दबाव बनाने के लिए महिला दिवस (8 मार्च) को महिला शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय से लेकर लोक शिक्षण संचालनालय तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद चैत्र नवरात्रि यानी 2 अप्रेल से भोपाल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी गई। थी। इसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि चयनित शिक्षक इससे भी संतुष्ट नहीं है। वे नियुक्ति चाहते हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




