Jobs

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का Admit Card जारी, डाउनलोड करने की यह है Direct Link

Sanjay Patel
13 Feb 2023 3:09 PM IST
Updated: 2023-02-13 09:43:05
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का Admit Card जारी, डाउनलोड करने की यह है Direct Link
x
MP Constable Admit Card: मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

MP Constable Admit Card: मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 462 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी को किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी esb.mp.gov.in पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस एडमिट कार्ड के साथ-साथ आवश्यक गाइड लाइंस भी एमपीईएसबी (एमपीपीईबी) द्वारा जारी की गई हैं। परीक्षा केन्द्र में डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकेगा।

एमपी कांस्टेबल भर्ती एग्जाम गाइड लाइंस

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एमपीईएसबी द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है उसके अनुसार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड व फोटो आईडी के साथ ही एक साधारण पारदर्शी बाॅल प्वाइंट पेन, अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए लाना होगा। अभ्यर्थियों को निर्देश के अनुसार प्रवेश पत्र में विधिवत जानकारियां भरकर लाना होगा। टीएसी के द्वितीय भाग में फोटो लगाना अनिवार्य जो स्वहस्ताक्षरित होना चाहिए। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए दस्ताने पहनने वाले पर्यवेक्षकों द्वारा एग्जाम प्रारंभ होने से पहले सभी शीट पर रफ कापी/शीट को रखा जाएगा। इस परीक्षा में अनुमति प्राप्त वस्तुओं के अलावा अभ्यर्थी अपने साथ कुछ भी नहीं लेकर प्रवेश कर सकेंगे।

एमपी कांस्टेबल भर्ती एग्जाम माॅक टेस्ट

इस परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों को मंडल की वेबसाइट http://esb.mp.gov.in पर माॅक टेस्ट भी उपलब्ध कराया गया है। जिससे वह पूरी तरह से परीक्षा से अवगत हो सकते हैं। परीक्षा कोरोना गाइड लाइंस को ध्यान में रखकर आयोजित होगी। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के भी नियम लागू रहेंगे। इस दौरान परीक्षार्थियों के शरीर का तापमान (थर्मो गन्स) की जांच की जाएगी और केन्द्र कर्मचारी प्रवेश पत्र पर बार कोड स्कैन करने के बाद आपको संबंधित लैब के लिए मार्गदर्शन करेंगे। परीक्षा की प्रत्येक पारी प्रारंभ होने से पहले और अंतिम पारी के बाद बैठने की जगह को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। जिसमें माॅनिटर, कीबोर्ड, माउस, वेब कैमरा, डेस्क, कुर्सी, सभी दरवाजे के हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग, लिफ्ट के बटन आदि शामिल हैं। इस दौरान हैंड सेनेटाइजर प्रवेश और परीक्षा स्थल के अंदर विभिन्न स्थानों पर अभ्यर्थियों और केन्द्र के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

एमपी कांस्टेबल भर्ती एग्जाम सेंटर

कांस्टेबल भर्ती आनलाइन परीक्षा के लिए इन शहरों में सेंटर बनाया गया है। जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, खंडवा और सीधी शामिल हैं। एमपीईएसबी (एमपीपीईबी) द्वारा जारी की गई गाइड लाइंस के मुताबिक ओरिजनल फोटो पहचान पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी। UIDAI द्वारा सत्यापित होने पर ई-आधार मान्य किया जाएगा। परीक्षा सेंटरों में किसी भी स्थिति में किसी भी स्थान पर भीड़ से बचने के लिए केन्द्र के बाहर लैब नंबर प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि एडमिट कार्ड में दिए गए प्रवेश समय की जांच करके समय के अनुसार केन्द्र में पहुंचे। प्रवेश के समय केन्द्र पर भीड़ से बचें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Next Story