Jobs

JPSC Recruitment 2023: झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी, 138 पदों पर होगी भर्ती

Sanjay Patel
26 Aug 2023 9:55 AM GMT
JPSC Recruitment 2023: झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी, 138 पदों पर होगी भर्ती
x
JPSC Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके माध्यम से झारखंड में सिविल जज के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

JPSC Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC द्वारा झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके माध्यम से झारखंड में सिविल जज (Junior Division) के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।

JPSC Recruitment 2023 Vacancy Details:

झारखंड में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) Jharkhand Civil Judge Vacancy 2023 के कुल 138 खाली पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है। जिसके लिए झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। झारखंड में सिविल जज के लिए सामान्य वर्ग हेतु 60 पद, अनुसूचित जनजाति 12 पद, अनुसूचित जाति 12 पद, पिछड़ा वर्ग 10 पद, अति पिछड़ा वर्ग 15 पद और ईडब्लयूएस के लिए 13 पद निर्धारित हैं।

Jharkhand Judicial Service Exam 2023 Qualification:

झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा Jharkhand Judicial Service Exam 2023 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास यह योग्यता होनी चाहिए। उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट यानी एलएलबी किया होना अनिवार्य है। साथ ही एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। इसके लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करना होता है।

JPSC Vacancy 2023 Age Limit:

झारखंड में सिविल जज पद Civil Judge Vacancy Judicial Service Exam हेतु न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की यह आयु सीमा होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष से कम नहीं हो चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक न हो। इस वैकेंसी में अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

JPSC Recruitment 2023 How to Apply:

झारखंड में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) Civil Judge Junior Division Recruitment 2023 के खाली पदों को भरा जाना है। जिसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। झारखंड न्यायिक सेवा एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की प्रक्रिया 21 सितम्बर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर वह आवेदन कर सकेंगे।

Next Story