Jobs

IBPS PO Recruitment 2023: बैंक में अफसर पदों के लिए निकली 3000 से अधिक वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Aaryan Puneet Dwivedi
2 Aug 2023 6:45 PM IST
IBPS PO Recruitment 2023
x

IBPS PO Recruitment 2023

IBPS PO Recruitment 2023: आईबीपीएस ने बैंको में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए नोटिफ़िकेशन जारी कर दिए गए हैं।

IBPS PO Recruitment 2023: बैंक में नौकरी के लिए तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आईबीपीएस ने बैंको में अफसर पदों के लिए बम्पर भर्ती निकाली है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XII) पदों के लिए नोटिफ़िकेशन जारी कर दिए गए हैं। इन पदों के लिए 3000 से अधिक वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वैबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 1 अगस्त से शुरू हो गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है।

अक्टूबर-नवंबर में होंगे प्रीलिम्स एक्जाम

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी नोटिफ़िकेशन के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XII) पदों के लिए अगली सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) के लिए प्रारंभिक ऑनलाइन एक्जाम सितंबर/अक्टूबर 2023 में होगे। प्रारम्भिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर सितंबर को जारी किए जाएंगे। जबकि परिणाम अक्टूबर 2023 में घोषित किया जाएगा। वहीं मुखी परीक्षा का आयोजन नवंबर 2023 में होगा।

IBPS PO Recruitment 2023 आवेदन तिथि

  • आवेदन की शुरुआत : 1 अगस्त 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 21 अगस्त 2023

IBPS PO Vacancy 2023: किन बैंक में कितने पद

यह भर्ती अभियान पीओ/एमटी की 3049 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

  • बैंक ऑफ इंडिया (BOI): 224 पद
  • केनरा बैंक : 500 पद
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 2000 पद
  • पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी: 200 पद
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: 125 पद

IBPS PO Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास एक वेलिड मार्कशीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत इंगित करना चाहिए. वहीं योग्य आवेदकों की उम्र 01 अगस्त 2023 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी.

IBPS PO Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

IBPS PO Recruitment 2023 Important Links

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story