Jobs

HPSC Assistant Professor Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख 82 हजार; आवेदन शुरू, जानिए पात्रता और डिटेल्स

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Aug 2024 8:32 PM IST
Assistant Professor Recruitment 2024
x

Assistant Professor Recruitment 2024

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती निकाली है। अधिकतम आयु सीमा 42 साल है और सैलरी 1,82,400 रुपए प्रति माह तक है। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2024 से शुरू होगी।

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
  2. 10वीं तक हिंदी/संस्कृत की पढ़ाई होनी चाहिए।
  3. उम्मीदवार का UGC NET/SLET/SET परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 आयु सीमा

न्यूनतम: 21 वर्ष

अधिकतम: 42 वर्ष

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी: 1000 रुपए
  • हरियाणा की आरक्षित श्रेणी: 250 रुपए
  • सभी वर्ग की महिलाएं: 250 रुपए
  • दिव्यांग उम्मीदवार: नि:शुल्क

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 सैलरी

57,700 से 1,82,400 रुपए प्रतिमाह।

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
  • इंटरव्यू

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 परीक्षा पैटर्न

स्क्रीनिंग टेस्ट: 100 MCQ प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे का समय।

सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट: 150 अंक, 3 घंटे का समय।

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. 'HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024' फॉर्म भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  5. भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story