Jobs

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन
x
Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने पुलिस हेड कांस्टेबल की भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को एक अच्छा मौका मिलने जा रहा है। जिसमें योग्य पुरूष एवं महिलाएं आवेदन फार्म भरकर नौकरी कर सकते है। जानकारी के तहत कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 (Delhi Police Head Constable Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

835 पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के तहत दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों के लिए ये भर्ती आयोजित की जा रही है। पात्रता रखने वाले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट आवेदन कर सकते हैं।

यह योग्यता जारी

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए जो योग्यता रखी गई उसके तहत उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए। इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग या फिर हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग जरूरी है।

16 जून तक भरे जाएगे आवेदन

दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी नोटिफिकेशन के तहत 17 मई से 16 जून 2022 रखी गई है, जबकि भर्ती प्रक्रिया सितंबर 2022 मे की जाएगी।

भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदक ऑन लाइन अपना फार्म भरकर सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट निकलवा लें।

Next Story