Jobs

BSF Recruitment 2022: 2788 पदों पर @rectt.bsf.gov.in में निकली भर्ती, जानें आयु सीमा, वेतन और अन्य जानकारियां

BSF Recruitment 2022
x
BSF Recruitment 2022: भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल (Tradesman) के 2788 पदों पर निकली भर्ती।

BSF Recruitment 2022: देश के लिए सेवा करने का जस्बा रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (Tradesman) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। और ऑनलाइन आवेदन मांगे है। बता दें की भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने कुल 2788 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (https://rectt.bsf.gov.in) पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और विस्तृत मेडिकल परीक्षा (DME) शामिल होंगे।

Border Security Force Recruitment 2022: पद विवरण

  • पुरुष: 2,651 posts
  • महिला: 137 posts

BSF Recruitment 2022: आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2021 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

BSF Recruitment 2022: वेतनमान

जानकारी के अनुसार यह भर्ती 7वें सीपीसी (संशोधित वेतन संरचना) के पे मैट्रिक्स लेवल-3, पे स्केल 21,700-69,100 रुपये में की जाएगी। उम्मीदवारों को अन्य भत्ते केंद्र सरकार के नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा राशन भत्ता, चिकित्सा सहायता, मुफ्त आवास, मुफ्त छुट्टी पास आदि भी प्रदान किए जाएंगे।

BSF Recruitment 2022: अंतिम तिथी

ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की तिथि 1 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है।

अधिक जानकारी के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) की आधिकारिक वेबसाइट (https://rectt.bsf.gov.in) पर जाएं।

Next Story