Jobs

Agneepath Indian Navy Bharti For Girls: अग्निपथ के तहत लड़कियों को इंडियन नेवी ज्वाइन करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

Agneepath Indian Navy Bharti For Girls: अग्निपथ के तहत लड़कियों को इंडियन नेवी ज्वाइन करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
x
Agneepath Indian Navy Bharti For Girls Process: Agneepath Indian Navy Bharti For Girls Height, Age, Qualification

Agneepath Indian Navy Recruitment For Girls 2022: अग्निपथ योजना के तहत Indian Navy में लड़को के साथ लड़कियों को भी देश की सेवा करने के लिए मौका मिलेगा। युवतियों के लिए भारतीय नौसेना में एंट्री इंजीनियर मैकेनिक, कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पोस्ट पर होगी और वो भी अग्निवीर कहलाएंगी।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि लड़कियों को अग्निवीर योजना के तहत इंडियन नेवी में भर्ती कैसे मिलेगी, इसके लिए क्या करना होगा, आवेदन कैसे करना है, उम्र, हाइट, एलिजिबिलिटी, क्वालिफिकेशन क्या चाहिए? इन सारे सवालों के जवाब आपको यहीं मिल जाएंगे,

अग्निपथ के तहत लड़कियों को इंडियन नेवी में भर्ती होने की प्रोसेस

Recruitment Of Girls in Indian Navy Under Agneepath Process:

  • इंडियन नेवी में भर्ती होने के लिए लड़कियों की उम्र 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए
  • आवेदन करने वाली युवती अविवाहित होनी चाहिए
  • आवेदक की मिनिमम क्वालिफिकेशन 10 वीं पास होनी चाहिए
  • इंडियन नेवी ज्वाइन करने वाली लड़की की हाइट कम से कम 152 सेंटीमीटर मतलब 4 फ़ीट 11 इंच होनी चाहिए।

अग्निवीर लड़कियों की परीक्षा

चाहे लड़का हो या लड़की अग्निवीर बनने से पहले रिटेन टेस्ट देना होगा। परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसमे MCQ होंगे।

अग्निपथ इंडियन नेवी का सिलेबस

परीक्षा का सिलेबस और सेम्पल पेपर आपको इंडियन नेवी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट में मिल जाएंगे,

अग्निवीर लड़कियों का फिजिकल टेस्ट

अग्निवीर लड़कियों को इंडियन नेवी ज्वाइन करने के लिए 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी,15 उठक बैठक लगनी होगी, 10 सिटअप मारने होंगे।

अग्निपथ के तहत नौसेना में लड़कियों के लिए आरक्षण

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर लड़कियों को पद, सैलरी और प्रतिष्ठा बारबरी की मिलेगी। नौसना में लड़कियों के लिए 20% का आरक्षण रखा गया है. भर्ती होने के बाद उन्हें अलग-अलग ब्रांच में भेजा जाएगा।



Next Story