Jobs

MPPSC Recruitment 2023: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 मई को होंगे जारी, 442 पदों पर होनी है भर्ती, यहां पर जानें परीक्षा पैटर्न व अन्य जानकारियां

Sanjay Patel
13 May 2023 11:37 AM GMT
MPPSC Recruitment 2023: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 मई को होंगे जारी, 442 पदों पर होनी है भर्ती, यहां पर जानें परीक्षा पैटर्न व अन्य जानकारियां
x
MPPSC Recruitment 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड 14 मई 2023 को अपलोड कर दिए जाएंगे।

MPPSC Recruitment 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा सूचित किया गया है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड 14 मई 2023 को अपलोड कर दिए जाएंगे। रविवार को अवकाश के नाम पर तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। एमपीपीएससी के अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

एसएसई प्री एग्जाम अपडेट

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) इंदौर द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा 2022 में कुल रिक्त पदों की संख्या 427 है। जबकि एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 में कुल रिक्त पदों की संख्या 15 है। कुल मिलाकर रिक्त पदों की संख्या 442 है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 14 मई को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

एमपीपीएससी एग्जाम डेट

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई 2023 को प्रस्तावित है। इस परीक्षा का आयोजन दो पॉलियों में किया जाएगा। पहली पॉली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरी पॉली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र कल यानी रविवार को अपलोड किए जाएंगे।

एमपीपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रोसेस

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई 2023 को होगा। जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड अनिवार्य है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाना होगा। जहां वेबसाइट के होम पेज पर राइट हैंड साइड नीचे की तरफ एडमिट कार्ड लिखा दिखाई देगा। Admit Card पर क्लिक करें। यहां आपको एडमिट कार्ड-स्टेट सर्विस एंड स्टेट फॉरेस्ट सर्विस प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन 2022 लिखा दिखाई देगा। इसी बॉक्स में आगे की तरफ लिंक लिखा दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें। एक बॉक्स आपके सामने होगा जिसमें अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एंटर करें और वेरिफिकेशन कोड में दिए गए आसान से सवाल को सॉल्व करें। लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। जिसकी दो कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें।

Next Story