जबलपुर

Taiyo no Tamago: दुनिया का सबसे महंगा आम मध्य प्रदेश में उगाया जाता है, कीमत 2.70 लाख रुपए किलो

Taiyo no Tamago: दुनिया का सबसे महंगा आम मध्य प्रदेश में उगाया जाता है, कीमत 2.70 लाख रुपए किलो
x
Taiyo no Tamago: आपने कई प्रकार के आम खाए होंगे लेकिन 2.7 लाख रुपए प्रति किलो बिकने वाले इस आम के बारे में शायद ही सुना होगा

Taiyo no Tamago: गर्मी के मौसम में सिर्फ एक बात अच्छी होती है, इस मौसम में फलों का राजा 'आम' उगता है. जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और प्रोटीन व न्यूट्रिएंट्स से भरपूर रहता है, लेकिन क्या आपको पता है फलों के राजा कहे जाने वाले आम का भी एक राजा मतलब आमों का महारजा होता है. जिसकी कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलो होती है। खास बात तो ये है कि इस लाखों रुपए किलो वाले आम को भारत में ही उगाया जाता है।

हम जिस आम की बात कर रहे हैं वो भारत के दिल यानी मध्य प्रदेश में उगाया जाता है और इसका नाम है Taiyo no Tamago वैसे तो दुनिया में 1200 प्रकार के आम पाए जाते हैं लेकिन दुनिया का सबसे महंगा आम एमपी के जबलपुर में उगाया जाता है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 2.7 लाख रुपए किलो होती है

जबलपुर का फेमस आम

जबलपुर के चरगवां रोड में एक किसान का फार्म हॉउस है जिनका नाम संकल्प सिंह परिहार है। उनके 12 एकड़ के फार्म हॉउस में दुनिया का सबसे महंगा आम Taiyo no Tamago की पैदावार होती है। अपने बगीचे की सुरक्षा के लिए संकल्प 4 सिक्योरिटी गार्ड और 6 खूंखार कुत्ते रखते हैं.

इतना महंगा क्यों है Taiyo no Tamago:

यह इतना महंगा इस लिए है क्योंकि यह एक जापानी आम की प्रजाति है. इस आम को Egg OF The Sun मतलब सूरज का अंडा कहा जाता है ,ऐसा इस लिए क्योंकी इसका रंग पूरी तरह पकने के बाद सुर्ख लाल हो जाता है. ये न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है बल्कि दिखने में सुन्दर होता है। पिछले साल Taiyo no Tamago के लिए जापान में बोली लगी थी और 2 जोड़े आम के लिए एक खरीदार ने 2.7 लाख रुपए चुकाए थे.

जापान से आया आम का पेड़ भारत में कैसे पनप गया

किसान संकल्प बताते हैं कि उनकी पत्नी रानी सिंह जब तीन साल पहले ट्रेन में सफर कर रहीं थीं तब उन्हें एक मुसाफिर ने गिफ्ट के रूप में आम का पौधा दिया था और उसे ठीक से पालने के लिए कहा था. तब संकल्प और उनकी पत्नी को भी ये नहीं पता था कि यह कोई सामान्य आम का पौधा नहीं बल्कि Taiyo no Tamago का पौधा है।

Taiyo no Tamago की खासियत क्या है

इस आम का टेस्ट आम जैसा न होकर थोड़ा अनानास और थोड़ा नारियल जैसा होता है। यह आंखों, स्किन और केलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा माना जाता है। इसका रंग हल्का पीला और लाल होता है।

Next Story