जबलपुर

MP का यह शहर बनेगा पर्यटन का हब, देखे आपके एरिया का नाम तो नहीं...

MP का यह शहर बनेगा पर्यटन का हब, देखे आपके एरिया का नाम तो नहीं...
x
This city of MP will become a hub of tourism: वैसे तो मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र की कमी नहीं है फिर भी मध्यप्रदेश में एक ऐसा स्थान है जहां पर पर्यटन की अभूतपूर्व संभावनाएं देखी जा रही हैं।

This city of MP will become a hub of tourism: वैसे तो मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र की कमी नहीं है फिर भी मध्यप्रदेश में एक ऐसा स्थान है जहां पर पर्यटन की अभूतपूर्व संभावनाएं देखी जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि उस शहर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए। जिससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे साथ ही व्यापार के कई मार्ग प्रशस्त होंगे। हम बात कर रहे हैं संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर की। यहां पर्यटन के लिए कई ऐसे स्थान हैं जहां पर्यटन और व्यापार विकसित किया जा सकता है।

कौन से हैं पर्यटक स्थल

जबलपुर में पर्यटक स्थल की बात करें तो शहर के अंदर स्थित मदन महल पहाड़ी , डूमना नेचर पार्क, भेड़ाघाट जलप्रपात के अलावा और भी कई पर्यटक स्थल है। जहां पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कई बार देखा गया है कि पर्यटक सीधे पर्यटक स्थानों का भ्रमण कर निकल जाते हैं। इसका लाभ शहर में स्थित पर्यटक स्थलों को प्राप्त नहीं होता और न ही शहर में होटल उद्योग बढ़ रहा है। सैलानी ज्यादा समय नहीं देती करते।

स्थानीय प्रशासन का प्रयास है कि सैकड़ों एकड़ में फैली मदन महल पहाड़ी को चिड़ियाघर पार्क सहित अनेक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। अभी बनाया जा सकता है। डुमना नेचर पार्क में टाइगर सफारी और पैंथर सफारी की संभावनाओं कि ओर भी याद आ रहा है। आने वाले समय में इसे भी विकसित करने की दिशा में प्रयास होगा।

विकसित होगा होटल व्यापार

लेकिन अब प्रशासन का फोकस है कि जबलपुर शहर के अंदर तथा शहर से जुड़े हुए क्षेत्र में जितने भी पर्यटक स्थल हैं उन्हें विकसित किया जाए और पर्यटन से रोजगार को बढ़ाया जाए। इसका लाभ यह भी होगा कि व्यवसायिक उन्नति होगी। होटल व्यापार तेजी के साथ पड़ेगा। जिससे देश के नामी-गिरामी होटल यहां संचालित होंगे। अतः आगे भी कई व्यापारी प्रतिष्ठान विकसित करने की ओर सैलानियों का ध्यान खींच सकता है।

क्या है प्रशासन की योजना

प्रशासन की योजना के अनुसार जबलपुर में पर्यटन क्षेत्र विकसित करने से कई लाभ प्राप्त होंगे। बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 15000 प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रोजगार में लोगों को उपलब्ध होंगे।

इसके लिए प्रशासन ने एक और योजना तैयार की है कि पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के साथ मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए टिकट लगाया जाएगा। इससे होने वाली आय से स्थान का रखरखाव एवं संचालन किया जाएगा। कुल मिलाकर प्रशासन का कहना है कि वह खुद कमाएंगे और खर्च करेंगे इसके लिए एक स्थानीय स्तर पर मानिटरिंग के लिए स्टॉप रखे जाएंगे। यह सब करने के लिए आवश्यक है कि पर्यटक यहां आए और रुके तभी रोजगार की संभावना विकसित हो सकती है।

Next Story