जबलपुर

Jabalpur : कोरोना गाइडलाइन उड़ा माखौल, बिना अनुमति बजी शहनाई, इकट्ठा हुए सैकड़ों लोग

जबलपुर (Jabalpur News in Hindi) : एक ओर कोरोना का पूरे देश में तांडव कर रहा है। अस्पतालों में लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस महामारी के काल में भी कुछ ऐसे लोग जो अपने से तो बचाव नही कर सकते तो वहीं सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का इन लोगों द्वारा माखौल उड़ाया जा रहा है। शादी के लिए अनुमति लेना आवश्यक है। लेकिन बिना अनुमति के सैकडों लोगों को एकत्र किया गया। पुलिस को इस मामले की जानकारी होते ही दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

नहीं दिखाया अनुमति पत्र

जानकारी के अनुसार छोटी ओमती गीता भवन में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा-दुल्हन से शादी अनुमति पत्र मांगा गया। लेकिन किसी पक्ष ने नहीं दिखाया। जिस पर पुलिस ने दूल्हा अनिल करोसिया और दुल्हन माया समुद्रे मामला दर्ज कर लिया। वही अन्य बारातियों को मौके से हटा दिया।

शादी की मस्ती में भूले मास्क

शादी में शामिल बाराती तथा घराती इतने मस्ती में थे कि लोगों को मास्क लगाना तक भूल गया। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। बैंड-बाजा वाले भी बिना मास्क के थे।

बिना अनुमति के विवाह

अगर विवाह के लिए अनुमति ली जाय तो प्रशासन द्वारा 50 लोगों के शामिल होने अनुमति दी जाती है। लेकिन यहां बिना अनुमति के हो रही शादी में मौके पर 80 से 100 लोग मौजूद थे। किसी को कोरोना का कोई डर नही था। लोग अपने मस्ती में शादी समारोह का आनंद उठा रहे थे।

Next Story