जबलपुर

हवाला का गढ़ बना जबलपुर, पिट्ठू बैग में 30 लाख रूपये भरकर मुंबई जा रहा था युवक, रेलवे पुलिस ने पकड़ा

News Desk
16 July 2021 5:28 PM GMT
हवाला का गढ़ बना जबलपुर, पिट्ठू बैग में 30 लाख रूपये भरकर मुंबई जा रहा था युवक, रेलवे पुलिस ने पकड़ा
x
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर हवाला (Hawala) का गढ़ बनता जा रहा है। लगातार बड़ी रकम पुलिस के हाथ लग रही है। जांच के दौरान पैसे लेकर जाने वाले लोगो के पास उक्त रकम का कोई लेखा-जोखा नही रहता। जिसके चलते हवाला में फंडिंग किये जाने का अंदेशा पुलिस जता रही है।

हावड़ा मेल से जा रहा था युवक

गुरूवार की रात मुंबई जाने वाली हावड़ा मेल ट्रेन से रेलवे पुलिस (GRP) ने एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ कर तलाशी ली तो उसके साधारण से पिट्ठू बैग में 30 लाख रूपये की बड़ी रकम हाथ लग गई। जब्त की गई रकम का जीआरपी और INCOME TAX Department जांच कर रहा है। युवक से रेल्वे पुलिस पूछताछ की है, लेकिन वह कोई जबाब नही दे पाया।

बताया जा रहा है कि उक्त रकम का उसके पास न तो कोई दस्तावेज है और न ही लेखा-जोखा है। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया युवक कार्तिक गुप्ता सरकारी कुंआ धाम का रहने वाला हैं। उसने रेल्वे पुलिस को बताया कि वह उक्त रकम एक व्यापारी के कहने पर जबलपुर से मुंबई लेकर जा रहा था। इसके एवज में उसे 2 हजार रूपए मिले हैं।

Next Story