
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर में भाजपा...
जबलपुर में भाजपा विधायक व उनकी मां को अदालत उठने तक की सजा, बहू ने लगाया था प्रताड़ना का आरोप

जबलपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधवा बहू ज्योति सिंह को प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, उनके पुत्र बरगी से भाजपा विधायक नीरज सिंह व पुत्र अनुराग सिंह उर्फ गोलू को दोषी पाया है। तीनों को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाते हुए 1-1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
ज्योति ने आरोप लगाया था कि 30 मार्च 2017 को पुलिस की मदद से तीनों ने घर का सामान सड़क पर फेंक दिया था। धक्का मारकर घर से निकाला। मदन महल पुलिस ने उसे चार घंटे थाने में बिठाकर रखा, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बाद एसपी को शिकायत दी गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर ज्योति ने अदालत में परिवाद लगाया। अधिवक्ता प्रदीप बत्रा ने पक्ष रखा। गौरतलब है कि ज्योति की शादी प्रतिभा सिंह के बेटे नितिन से हुईथी। वर्ष 2011 में नितिन की हत्या कर दी गई थी।
केंद्र ने कर्मचारियों का DA बढ़ाया, अब राज्य सरकार पर दबाव
भोपाल. केंद्र सरकार के निर्णय से अब राज्य सरकार पर दबाव बना है। बात कर्मचारियों के डीए की है। राज्य के कर्मचारी लंबे समय से केंद्रीय कर्मियों के समान डीए की मांग कर रहे हैं। इस बीच केंद्र ने अपने कर्मचारियों का डीए 4% और बढ़ा दिया। इससे राज्य के कर्मचारी केंद्रीय कर्मियों की तुलना में 8% पीछे हो गए। केंद्र जुलाई 2023 से 46% के हिसाब से महंगाई भत्ता व राहत दे रही है। राज्य के कर्मियों को 42% मिल रहा है। अब केंद्रीय कर्मियों का डीए 4% और बढ़ गया है।
मध्यप्रदेश के अफसरों को पदोन्नति और क्रमोन्नति का तोहफा
भोपाल. राज्य सरकार ने महाशिवरात्रि और महिला दिवस पर शुक्रवार को 96 अफसरों को पदोन्नति-क्रमोन्नति का तोहफा दिया। राज्य प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों को सीनियर अपर कलेक्टर, 30 को अपर कलेक्टर और 37 को संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदोन्नति-क्रमोन्नति दी है। ग्वालियर अपर कलेक्टर त्रिभुवन नारायण सिंह को सुपर टाइम स्केल प्रमोशन दिया है। नई पदस्थापना जल्द होगी।
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




