जबलपुर

एमपी की संस्कारधानी जबलपुर को महानगर मुंबई से जोड़ने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस इस तारीख को रहेगी रद्द, फटाफट से जानें

Indian Railways News
x

Indian Railways

Mumbai Jabalpur Express Train News; ओवरब्रिज का कार्य चलने से मुंबई-जबलपुर ट्रेन रद्द रहेगी।

Mumbai Jabalpur Greeb Rath Express Train News: मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एवं मस्जिद स्टेशन के बीच रोड ओवरब्रिज का कार्य होने के कारण मध्य रेल, मुंबई द्वारा दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2022 को स्पेशल ट्रैफिक एवं पावर ब्लोक लिया जा रहा है, जिसके कारण कुछ गाड़ियों को रदद एवं कुछ को शोर्ट टर्मिनेटेड / शोर्ट ओरिजिनेट किया जा रहा है, जिसकी जानकारी निम्न है:-

रद्द गाड़ियां

1- जबलपुर से प्रारंभ होने वाली गाड़ी क्रमांक 12187 जबलपुर मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 19 नवंबर 2022 को रद्द रहेगी. 2. इसी प्रकार वापसी में मुंबई से चलकर जबलपुर आने वाली गाड़ी क्रमांक 12188 मुंबई जबलपुर गरीब रथ दिनांक 20 नवंबर 2022 को रद्द रहेगी.

शोर्ट टर्मिनेटेड गाडियां

18 नवंबर 2022 को अपने गंतव्य स्टेशन से प्रारंभ होने वाली निम्न रेलगाडियां दादर स्टेशन पर समाप्त हो जाएंगी:

1. गाड़ी संख्या 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस

2. गाडी संख्या 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस

3. गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर-मुंबई पंजाब मेल

4- गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा मुंबई मेल व्हाया प्रयागराज छिवकी

19 नवंबर 2022 को अपने गंतव्य स्टेशन से प्रारंभ होने वाली निम्न रेलगाडियां दादर स्टेशन पर समाप्त हो जाएंगी

1. गाडी संख्या 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस

2. गाडी संख्या 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस

3. गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी-मुंबई महानगरी एक्सप्रेस

शोर्ट ओरिजिनेटेड गाडियाँ

दिनांक 19 नवंबर 2022 को निम्न रेलगाड़ियां दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी:-

1. गाड़ी संख्या 11057 मुंबई - अमृतसर एक्सप्रेस

दिनांक 20 नवंबर 2022 को निम्न रेलगाड़ियां दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी:-

1. गाड़ी संख्या 22177 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस

2. गाड़ी संख्या 12534 मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस

3. गाड़ी संख्या 12322 मुंबई-हावड़ा मेल वाया प्रयागराज छिवकी

4. गाड़ी संख्या 11057 मुंबई- अमृतसर एक्सप्रेस

दिनांक 21 नवंबर 2022 को निम्न रेलगाड़ियां दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी:-

1. गाडी संख्या 22177 मुंबई व राणसी महानगरी एक्सप्रेस

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story