जबलपुर

जबलपुर के OMEGA अस्पताल के तीन चिकित्सकों के खिलाफ FIR, पर्टनर को लगाया करोड़ो का चूना

Jabalpur MP News
x
Jabalpur MP News: शहर के गोल बाजार स्थित ओमेगा अस्पताल के दो चिकित्सकों सहित चार लोगों के खिलाफ लार्डगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जबलपुर- शहर के गोल बाजार स्थित ओमेगा अस्पताल के दो चिकित्सकों सहित चार लोगों के खिलाफ लार्डगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने ओमेगा अस्पताल के संचालक डा. बलवंत हर्षे, उनकी पत्नी निरूपमा हर्षे, डा. सुज्जल भाटिया के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

ओमेगा अस्पताल में 33 प्रतिशत के शेयर होल्डर आनंद तिवारी ने बताया कि 2008 में ओमेगा हास्पिटल एवं ब्लड बैंक फर्म रजिस्टर्ड किया था। 2010 में इस फर्म ने ओमेगा चिल्ड्रन अस्पताल खोला। जिसमें डा.बलवंत हर्षे, उनकी पत्पी निरूपमा, डा. सुज्जल भाटिया, अनीता भाटिया को पार्टनर बनाया गया था। 2019 में चारों ने मिल कर डा. आनंद कुमार तिवारी और उनके बेटे सुधांशु तिवारी को हटा दिया। इतना ही नहीं चारों ने मिल कर शातिराना अंदाज से पुरानी फर्म की पूंजी, अस्पताल के उपकरण व अन्य चीजों को अपने फर्म में ट्रांसफर करवा लिया।

विश्वास किया पर मिला धोखा

बताया गया है कि डा. आनंद कुमार की आरोपियों से काफी पुरानी पहचान है। डा. आनंद आरोपियों पर पूरा विश्वास भी करते थे। यही कारण है कि उन्होने दोनो चिकित्सकांें के साथ उनकी पत्नियों को पार्टनर बनाया। लेकिन समय के साथ संबंधित चिकित्सक पार्टनर और उनकी पत्नियों के मन में लालच आता गया। आरोपियों ने डा. आनंद और उनके बेटे को ही फर्म से अलग करने का षडयंत्र रच डाला। स्थिति यह बनी कि मामला थाने तक पहुंच गया।

वर्जन

आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ लार्डगंज थाने में अमानत के खयानत का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सक आनंद कुमार तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर

Next Story