जबलपुर

जबलपुर में डॉक्टर दंपती के घर छापा, ईओडब्ल्यू कर रही सम्पत्ति की जांच

jabalpur news
x
आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की शिकायत पर डॉक्टर दम्पत्ति के घर पड़ा छापा

Jabalpur EOW News: आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की शिकायत पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार की अल सुबह डॉक्टर दम्पत्ति के आवास पहुची और छापामार कार्रवाई करके सम्पत्ति की जांच कर रही है। खबरों के तहत जबलपुर के धनवंतरी नगर में रहने वाली डॉ. तृप्ति गुप्ता और अशोक गुप्ता के घर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुचे है।

पूरे घर को लिया अपने कब्जें में

जानकारी के तहत डॉक्टर दंपती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जिस पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी सुबह ही इनके आवास पर रेड किए और मकान को पहरे में लेते हुए टीम सर्चिंग कर रही है। खबर है कि टीम ने घर से दस्तावेज आदि अपने कब्जे में लिए है और सम्पत्ति के सबंध में जानकारी खगाल रही है।

गहरी नींद में था परिवार

जिस समय ईओडब्ल्यू के अधिकारी डॉक्टर के आवास में पहुचे तो उनका परिवार गहरी नींद ले रहा था। बेल बजाने पर उन्होने दरवाजा खोला और जब पुलिस एवं अधिकारियों को देखा तो उनके होष उड़ गए। टीम के लोगो ने जानकारी दी की वे ईओडब्ल्यू विभाग से है और उनके सम्पत्ति की जांच करने आये हुए है। वे इसमें सहयोग करे तो अच्छा होगा। यह सुनते ही डॉक्टर परिवार की मानों नींद ही उड़ गई हो। वही ईओडब्ल्यू के अधिकारी जांच कर रहे है और जांच के बाद की डॉक्टर के द्वारा के अर्जित की गई बेनामी सम्पत्ति का खुलासा हो पायेगा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story