जबलपुर

जबलपुर में नृशंस हत्या: बीच चौराहे पर 4 असामाजिक तत्वों ने युवक को चाकू से गोदा, आंते बाहर निकल आईं; तीन गिरफ्तार

जबलपुर में नृशंस हत्या: बीच चौराहे पर 4 असामाजिक तत्वों ने युवक को चाकू से गोदा, आंते बाहर निकल आईं; तीन गिरफ्तार
x
जबलपुर शहर के सिविक सेंटर के पास बीच चौराहे पर एक युवक की चार असामाजिक तत्वों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी।

Jabalpur Crime News: जबलपुर शहर के सिविक सेंटर के पास बीच चौराहे पर एक युवक की चार असामाजिक तत्वों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। युवक की आंखों और जांघों पर चाकुओं से 10 से ज्यादा वार किए। पेट चीर दिया और आंतें निकाल लीं। सोमवार देर रात हुई इस हत्या के दौरान लोग पास से गुजरते रहे, पर किसी ने मदद नहीं की। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

लकड़गंज का मुसाहिद (18) पिता मो. वजीर सिविक सेंटर से गुजर रहा था। तभी किसी विवाद को लेकर युवकों ने घेरा। वह भागने लगा तो दो ने पकड़ा और बाकियों ने चाकू से वार किए। ओमती पुलिस ने मंगलवार को सुजल सोनकर (20), अमन उर्फ कंचा (19), आदित्य झा (19) को गिरफ्तार किया है। सुजल का भाई चीनू सोनकर फरार है।

कलेक्ट्रेट से नोटशीट गायब होने की होगी विभागीय जांच

जबलपुर . शहर में इस साल गणतंत्र दिवस और भारत पर्व के उपलक्ष्य में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुडे़ भुगतान बिल की नोटशीट गायब होने के मामले में कलेक्टर ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक,एक लिपिक और भृत्य को सस्पेंड किया गया था। ओमती थाने में एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

गैरीसन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह और गौरीघाट आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में भारत पर्व के कार्यक्रम हुए थे। 23 पन्नों की नोटशीट के जरिए 23 लाख रुपए का भुगतान होना था। इससे पहले इसी नोटशीट से 4.10 करोड़ रुपए का भुगतान विभिन्न फर्मों को किया गया है। इसमें गायक सोनू निगम और शान की संस्था से जुडे़ भुगतान भी शामिल हैं।

कलेक्टर ने कार्यालय अधीक्षक सहायक ग्रेड-2 ब्रजेश ठाकुर, सहायक ग्रेड-3 शुभम यादव और भृत्य शौमिल पटेल को सस्पेंड कर दिया था। इन तीनों पर लापरवाही का आरोप है। इसकी जांच के लिए विभागीय समिति का गठन किया गया है। जांच अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

अभी तक मामला दर्ज नहीं

जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद (जेएटीसीसीसी) ने ओमती पुलिस को एफआइआर दर्ज करवाने के लिए पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि 23 पृष्ठ की इस नोटशीट में चार वेंडर्स को 2 लाख 39 हजार रुपए के वाउचर थे। पुलिस ने अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं की है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story