जबलपुर

एमपी जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट, उड़ गई बिल्डिंग की छत

Sanjay Patel
18 Jan 2023 8:56 AM GMT
एमपी जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट, उड़ गई बिल्डिंग की छत
x
जबलपुर की केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट के चलते बिल्डिंग की छत उड़ गई।

जबलपुर की केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट के चलते बिल्डिंग की छत उड़ गई। गनीमत की बात यह रही कि इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई किंतु मशीन आग से झुलस गई। घटना की जानकारी के बाद सायरन बताया गया तब मौके पर इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी सहित फायर ब्रिगेड पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

ब्लास्ट कैसे हुआ चल रही जांच

प्रशासनिक अधिकारी एनडी तिवारी का कहना है कि घटना से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। यह ब्लास्ट कैसे हुआ इसकी जांच भी की जा रही है। उक्त घटना आयुध निर्माण खमरिया में फैक्ट्री के सेक्शन एफ-2 की बिल्डिंग नंबर 967 में हुआ। बताया गया है कि बुधवार को तकरीबन 11 बजे बिल्डिंग में फायर होते ही खतरे का सायरन बनजे लगा। जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंच गए। मौके पर पाया गया कि ब्लास्ट से बिडिंग के छत की दो सीट उड़ गई हैं। इस दौरान ऑटोमेटिक मशीन में भी आग जल रही थी। जिसे मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया।

ब्लास्ट के दौरान तीन कर्मचारी थे मौजूद

आयुध निर्माणी खमरिया में एफ-2 सेक्शन की 967 नंबर बिल्डिंग में जिस ऑटोमेटिक मशीन से ब्लास्ट हुआ है। इस दौरान इस बिल्डिंग में तीन कर्मचारी मौजूद थे। बताया गया है कि वह मशीन से दूर थे जिससे जनहानि नहीं हुई और वह बाल-बाल बच गए। फिलहाल इस मामले की फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है। फैक्ट्री कर्मचारियों की मानें तो जिस ऑटोमेटिक मशीन में यह ब्लास्ट हुआ है उससे फ्यूज बनाने का कार्य किया जाता है। ब्लास्ट के बाद मशीन में आग लग गई। सायरन बनजे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचा और फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पा लिया गया। घटना के बाद बिल्डिंग की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई थी।

Next Story