IPL

Virat Kohli New Look Viral: नए अवतार में दिखें किंग कोहली, फैन्स बोले- क्रिकेटर हैं या हॉलीवुड एक्टर...

Aaryan Puneet Dwivedi
5 May 2022 11:51 AM IST
Virat Kohli New Look Viral
x

Virat Kohli New Look Viral

Virat Kohli New Look Viral: दुनिया को अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके Indian Cricketer और RCB के बल्लेबाज विराट कोहली अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं.

Virat Kohli New Look Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. कोहली अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपने स्टाइलिस्ट लुक की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. किंग कोहली फिटनेस किंग भी कहलाते हैं. वे फिटनेस के मामले में सबसे फिट क्रिकेटर हैं. अब वे अपने नए लुक की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं. हाल ही में उन्होंने एक नया हेअरकट लिया है. उनकी यह हेयरस्टाइल काफी वायरल हो रही है और फैन्स इसकी काफी तारीफ भी कर रहें हैं.

विराट कोहली (RCB) Vs CSK


गुजरात और बेंगलुरु (GT Vs RCB) के बीच खेले गए IPL 2022 के 43वें मैच में उन्होंने शानदार हाफ सेंचुरी लगाकर फॉर्म में वापसी की है. इसके अलावा उन्होंने बुधवार को चेन्नई (CSK) के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 49वे मैच में शानदार 30 रन बनाकर आरसीबी के जीत में अहम योगदान दिया. फैंस लम्बे समय से उनके फॉर्म में वापसी का इंतजार कर रहें हैं. अब जबकि उनका बल्ला रन उगलने लगा है तो उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहें हैं.

Source: @RCBTweets


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट में विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में किंग कोहली एक नए हेयरस्टाइल में नजर आ रहें हैं. उन्होंने साइड से अपने बालों को काफी छोटा कराया है. जिसके चलते उनका लुक बेहद कूल नजर आ रहा है.

Source: @RCBTweets


क्रिकेटर है या हॉलीवुड एक्टर

विराट कोहली के इस लुक की लोग काफी तारीफ कर रहें हैं. विराट ने जो हेयरकट लिया है, वह उन पर काफी जच रहा है. लोग वायरल तस्वीर को लेकर कई तरह की बाते कर रहें हैं. फैन्स उन्हें हॉलीवुड एक्टर बता रहें हैं. एक फैन ने लिखा है कि 'ये क्रिकेटर है या हॉलीवुड एक्टर'.

बताते चलें कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे स्टाइलिस्ट क्रिकेटर्स में होती है. वह दुनिया के सबसे ज्यादा फिट, कमाई करने वाले स्पोर्ट्सपर्सन की लिस्ट में भी शामिल हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story